Select Date:

भारत और नेपाल की दोस्‍ती से घबराया चीन पीएम प्रचंड को ड्रैगन का भरोसा, जल्‍द उठाएगा बड़ा कदम

Updated on 10-02-2024 12:48 PM
काठमांडू: चीन ने नेपाल में अलग-अलग क्षेत्रों में कम से कम आधा दर्जन परियोजनाओं में तेजी लाने की बात कही है। चीन की ओर से ये ऐसा समय में कहा गया है जब नेपाल में उसकी फंडिंग से चल रही परियोजनाओं में देरी के वजह से उसे आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। चीन पिछले कई समझौतों का पालन करने में भी विफल रहा है। नेपाल के पीएम पुष्प कमल दहल के विदेश मामलों के सलाहकार रूपक सपकोटा ने कहा है कि इस सप्ताह प्रधानमंत्री दहल के साथ एक बैठक के दौरान चीनी राजदूत चेन सोंग ने पहले से प्रतिबद्ध कम से कम छह परियोजनाओं में तेजी लाने का वादा किया है। इन पर चीनी नव वर्ष की छुट्टियों के खत्म होने के बाद जमीनी स्तर पर काम शुरू हो जाएगा। चीन ने नेपाल को ये भरोसा ऐसा समय दिया है, जब काठमांडू की भारत से नजदीकी बढ़ रही है।



काठमांडू पोस्ट के मुताबिक, नेपाल में चीन की आर्थिक और तकनीकी सहायता से शुरू की गई कई परियोजनाओं पर चिंताएं हैं। इनमें नारायणघाट-बुटवल सड़क, काठमांडू तराई फास्ट ट्रैक, कंचनपुर-कमला सड़क विस्तार, स्याफरुबेसी-रसुवागढ़ी सड़क निर्माण, काठमांडू रिंग रोड चौड़ीकरण, तोखा-छहारे सुरंग निर्माण और मुगलिन-काठमांडू सड़क चौड़ीकरण जैसी परियोजनाएं हैं। इनके अलावा रसुवागढ़ी-केरुंग सीमा पार ट्रांसमिशन लाइन तो शुरू भी नहीं की गई है।

चीन ने दूसरे देशों पर मढ़ा दोष

चीन द्वारा वित्त पोषित परियोजनाओं में देरी को लेकर राजनीतिक और नौकरशाही हलकों की आलोचना के बीच चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के अंतर्राष्ट्रीय संपर्क विभाग के उप मंत्री सुन हैयान ने कुछ देशों पर चीन के साथ संबंधों को खराब करने की कोशिश करने का आरोप लगाया। उन्होंने नेपाल के निवेश माहौल पर भी चिंता व्यक्त की और कहा कि यह निवेशकों के लिए अनुकूल नहीं है। उन्होंने पार्टी नेताओं से बुनियादी ढांचे में विविधता लाने और चीनी निवेश को सुविधाजनक बनाने के लिए काम करने का आग्रह किया और चीनी ठेकेदारों और फर्मों के कार्यों का बचाव किया। चीनी मंत्री ने कहा कि वही चीनी कंपनिया, जिन्होंने निर्धारित समय सीमा के भीतर अन्य देशों में परियोजनाओं को सफलतापूर्वक पूरा किया है, वही कंपनियां नेपाल में देरी का सामना क्यों कर रही हैं। हमें यह पता लगाना होगा कि चीन की ओर से शुरू की गई परियोजनाओं में देरी क्यों हो रही है। उन्होंने कहा कि हम विभिन्न पक्षों द्वारा शुरू की गई परियोजनाओं में देरी के मुद्दे का समाधान करेंगे लेकिन अतीत में की गई प्रतिबद्धताओं को पूरा करना भी महत्वपूर्ण है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.