चीन ने पहली बार दिखाई अपने तियानगोंग अंतरिक्ष स्टेशन की पूरी तस्वीर, स्पेस सुपरपावर बनने की ओर ड्रैगन
Updated on
01-12-2023 01:01 PM
बीजिंग: चीन के तियानगोंग स्पेश स्टेशन की पहली पूरी तस्वीर सामने आई है। चीनी अंतरिक्ष एजेंसी की ओर से अपने तियानगोंग अंतरिक्ष स्टेशन की पहली पैनोरमिक फोटो शेयर की गई है। ये तस्वीर टी-आकार के अंतरिक्ष स्टेशन को पूरा दिखाती है, जिसमें सौर पैनल अपनी पूरी सीमा तक फैले हुए हैं और बैकग्राउंड में धरती दिख रही है। पूरी तरह से ऑपरेशनल चीन के इस स्पेस स्टेशन की ये पहली फोटो है, जिसमें तियानगोंग स्पेस स्टेशन का पूरा स्ट्रक्चर दिखाई दे रहा है। शेनझोउ 16 अंतरिक्ष मिशन के यात्रियों का यान जब धरती पर लौट रहा था तो उन्होंने ये तस्वीर ली। शेनझोऊ क्रू ने तियानगोंग अंतरिक्ष स्टेशन के ऊपर उड़ान भरते हुए ये फोटो क्लिक की है।
साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट (एससीएमपी) की रिपोर्ट कहती है कि यह तस्वीर पिछले महीने गुई हाइचाओ ने क्लिक की है। गुई एक शोधकर्ता और नागरिक अंतरिक्ष यात्री हैं। तस्वीर में पूरा अंतरिक्ष स्टेशन दिखाया गया है। इसमें तियान्हे नाम का कोर मॉड्यूल केंद्र में है। मेंगटियन और वेंटियन, दो प्रयोगशाला मॉड्यूल दोनों तरफ डॉक किए गए हैं। इस प्रयोगशाला मॉड्यूल में से प्रत्येक में सौर पैनलों की एक जोड़ी है जिसकी लंबाई 55 मीटर है। इन तीनों मॉड्यूल को अलग-अलग लॉन्च में अंतरिक्ष में भेजा गया था। ये स्पेस स्टेशन पृथ्वी से करीब से 350 से 450 किलोमीटर की ऊंचाई पर है, जिसकी लंबाई 55 मीटर और वजन वजन 96000 किग्रा है।
1992 में शुरू हुई था इस स्टेशन पर काम
तियानगोंग अंतरिक्ष स्टेशन के निर्माण का प्रोजेक्ट 1992 में आरंभ हो गया था लेकिन इसका वास्तविक कंस्ट्रक्शन 2021 में शुरू हुआ। चीनी अंतरिक्ष स्टेशन का पुराने इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (आईएसएस) से मुकाबला माना जाता है। अमेरिका ने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन तक चीन की पहुंच को काफी हद तक प्रतिबंधित किया और उसे भागीदार नहीं बनाया लेकिन चीन ने खुद की अंतरिक्ष स्टेशन की परियोजना को पूरा कर लिया है। हालांकि यह अभी स्पष्ट नहीं है कि तियानगोंग अंतरिक्ष स्टेशन को कितना इंटरनेशनल एक्सेस दिया जाएगा।
चीन लगातार स्पेस में अपनी ताकत को बढ़ा रहा है। स्पेस में लंबे समय से दबदबा बनाकर रखने वाले रूस और अमेरिका को चीन से सीधी टक्कर मिल रही है। चीन इस समय अपने अंतरिक्ष स्टेशन का विस्तार कर रहा है। चीन का प्लान तीन मॉड्यूल वाले अंतरिक्ष स्टेशन में तीन और मॉड्यूल जोड़े जोड़ने का है। चंद्रमा और ग्रहों की खोज में भी चीन लगातार काम कर रहा है। मंगल ग्रह से जुड़े मिशन पर भी चीन का काम जारी है।
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
मास्को/नई दिल्ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्फोट, रूस भारत…
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्ला की हत्या के बाद सत्ता तो संभाल ली है लेकिन उन्हें इस हमले के बाद किसी ने…
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…