ताइवान पर चीन ने अमेरिका को दी सीधी चेतावनी, गुआम अड्डे के पास से गुजरा महाविनाशक युद्धपोत
Updated on
02-01-2023 07:11 PM
गुआम: ताइवान को लगातार धमकाने में जुटा चीन अब सीधे अमेरिका को डराने में जुट गया है। चीन का महाविनाशक एयरक्राफ्ट कैरियर लिआओनिंग प्रशांत महासागर में अमेरिका के नौसैनिक बेस गुआम के पास से गुजरा है। जापान के अधिकारियों ने इस चीनी एयरक्राफ्ट कैरियर के गुआम के पास से गुजरने की पुष्टि की है। चीन के पास इस समय 3 एयरक्राफ्ट कैरियर हैं। विश्लेषकों का कहना है कि चीन का यह कदम बहुत दुर्लभ है और इसके जरिए उसने ताइवान को लेकर अमेरिका को सीधी चेतावनी दी है।
किलर मिसाइलों से लैस एयरक्राफ्ट कैरियर चीनी जंगी जहाजों के बेड़े का नेतृत्व कर रहा था। इस एयरक्राफ्ट कैरियर ने पिछले दिनों अमेरिका के सहयोगी देश जापान को डराने की कोशिश की थी। जापानी द्वीप ओकिनावा के पास चीनी युद्धपोत से 260 बार फाइटर जेट ने उड़ान भरने का अभ्यास किया था। जापान के इसी अड्डे पर अमेरिका ने अपनी सेना को बड़े पैमाने पर तैनात कर रखा है। चीन के इस कदम के बाद जापानी सेना भी हरकत में आ गई थी। उसने फाइटर जेट, युद्धपोत और हेलिकॉप्टर भेजे थे।
जापानी अधिकारियों ने गुरुवार को पुष्टि की थी कि चीनी जंगी जहाज अमेरिका के कब्जे वाले गुआम नेवल बेस के पास से गुजरे हैं। गुआम अमेरिका का सैन्य किला है जिसकी मदद से वह पूरे इलाके में सैन्य ताकत को प्रदर्शित कर सकता है। इस नेवल बेस पर अमेरिका के परमाणु बॉम्बर और नौसेना की परमाणु पनडुब्बियां तैनात रहती हैं। चीन के सरकारी मीडिया ने इस तैनाती को अमेरिकी उकसावे की कार्रवाई का जवाब करार दिया है।
चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने कहा कि यह अभियान दर्शाता है कि चीनी एयरक्राफ्ट कैरियर गुआम से अमेरिका के किसी भी हमले से अपने देश की रक्षा करने और ताइवान में हस्तक्षेप से बचाने के लिए तैयार है। चीनी भोंपू ने कहा कि एयरक्राफ्ट कैरियर पहली बार अमेरिका के किसी इलाके तक इतना करीब पहुंचा है। अमेरिकी नौसेना ने चीन के इस कदम पर अभी कोई जवाब नहीं दिया है। विश्लेषकों का कहना है कि हांग कांग की तरह से ही चीन अपने दावे वाले अन्य इलाकों को देश में मिलाना चाहता है।
तेल अवीव: इजराइल अब अपनी आयरन डोम एयर डिफेंस सिस्टम से लॉन्च होने वाली तामिर इंटरसेप्टर मिसाइलों का भारत में प्रोडक्शन करने की योजना बना रहा है। इन मिसाइलों को…
काठमांडू, नेपाल सरकार ने एक रुपए के सिक्के से विवादित राष्ट्रीय नक्शा हटाने का प्रस्ताव खारिज कर दिया है। इस नक्शे में भारत के लिपुलेख, कालापानी और लिम्पियाधुरा को नेपाल का…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री इशाक डार ने सोमवार को कनाडा की विदेश मंत्री अनीदा आनंद के साथ एक संयुक्त प्रेस ब्रीफिंग में सिंधु जल समझौते और कश्मीर का मुद्दा उठाया।…
ढाका: बांग्लादेश के सीनियर पत्रकार सैदुर रहमान को भारत में बांग्लादेश हाई कमीशन में मिनिस्टर (प्रेस) अपॉइंट किया गया है। डेली इत्तेफाक अखबार में पॉलिटिकल और इलेक्शन अफेयर्स एडिटर सैदुर…
ओआगाडोगू: पश्चिम अफ्रीकी देश बुर्किना फासो के राष्ट्रपति इब्राहिम ट्राओरे ने देश के कट्टरपंथियों को कड़ा संदेश देते हुए साफ कहा है कि उनके देश में कभी भी शरिया कानून…
इस्लामाबाद/काबुल: अफगानिस्तान से दुश्मनी पाकिस्तान को बहुत महंगी साबित हो रही है। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट का कहना है कि अफगानिस्तान से तनाव के चलते पाकिस्तान बड़ा आर्थिक झटका दिया है।…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर का रोना रोते हुए संयुक्त राष्ट्र और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से गुहार लगाई है। इस्लामाबाद ने कश्मीर विवाद को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के…
इस्लामाबाद: भारतीय सेना ने आरकार 'इंटीग्रेटेड बैटल ग्रुप्स' (IBGs) के पहले बैच को ऑपरेशनल करने की घोषणा कर दी है। इसके बाद से ही पाकिस्तान के एक्सपर्ट्स लगातार इससे होने…
वॉशिंगटन: अमेरिकी आर्मी ईरान पर बहुत बड़े पैमाने पर हवाई हमले कर सकता है। इसके लिए अमेरिका के दर्जनों और हवाई ईंधन भरने वाले विमान इजरायल भेजने की तैयारी हो…