रूस ने तबाह कर दिए यूक्रेन के अमेरिकी राउटर्स
बता दें कि जब रूस ने यूक्रेन पर हमला किया था, उससे कई घंटे पहले रूसी सेना ने साइबर हमला करके यूक्रेनी सेना के सैन्य राउटर्स को बेकार कर दिया था। इन राउटर्स को अमेरिकी कंपनी ने बनाया था। यूक्रेन ने इस हमले को तबाही करार दिया था। इससे यह भी साबित हो गया कि सैटलाइट कम्यूनिकेशन अब कितना जरूरी हो गया है। यही नहीं इन हमलों ने पोलैंड, इटली और जर्मनी में राउटर्स को खराब कर दिया था। अमेरिकी सेना के अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि चीन सैन्य स्पेस तकनीक में बहुत आगे निकल गया है। इसमें सैटेलाइट कम्यूनिकेशन भी शामिल है।
