युद्ध में हमले के लिए इस्तेमाल होगा सुपरशिप
वर्तमान के एयरक्राफ्ट कैरियरों से उलट, चीन की सुपरशिप का इस्तेमाल युद्ध के दौरान प्रत्यक्ष किया जा सकेगा। इस सुपरशिप में उन्नत तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा, जो जहाज के शक्ति के स्रोत से अपने हाई पारवर्ड माइक्रोवेव जैसे हथियारों के लिए आवश्यक ऊर्जा को पा सकेगा। मा की टीम ने यह नहीं बताया कि इस सुपरशिप का निर्माण कब किया जाएगा, लेकिन उन्होंने यह जरूर बताया कि चीन इन साइंस फिक्शन को वास्तविक दुनिया में ले जाने के लिए तैयार है।
