चीन दौरे पर जाएंगे ब्लिंकन
इस बीच अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन चीन दौरे की योजना बना रहे हैं। उन्हें यह दौरा फरवरी में करना था, लेकिन तब जासूसी गुब्बारे वाले विवाद के कारण उन्होंने अपनी चीन यात्रा रद्द कर दी थी। अब क्यूबा में जासूसी केंद्र खोलने को लेकर भी अमेरिका और चीन के बीच बवाल बढ़ रहा है। बाइडेन प्रशासन ने चीन के साथ संबंधों को बढ़ावा देने पर जोर दिया है।
