चीन की सेना असली युद्ध के लिए तैयार रहे... राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने भरी हुंकार, जानें निशाने पर कौन?
Updated on
07-07-2023 07:19 PM
बीजिंग:चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने गुरुवार को सैनिकों से चीन की संप्रभुता और क्षेत्र की रक्षा करने के आह्वान को दोहराया। जिनपिंग ने चीनी सैनिकों से एक असली युद्ध की प्लानिंग और उसके जीतने की संभावनाओं को बढ़ाने की योजना पर काम करने को कहा। पूर्वी थिएटर कमांड के दौरे के दौरान शी जिनपिंग ने सैनिकों को संबोधित करते हुए दावा किया कि दुनिया उथल-पुथल और बदलाव के एक नए युग में प्रवेश कर चुकी है और चीन की सुरक्षा स्थिति अधिक अनियमित और अस्पष्ट हो गई है।
चीन का जियांग्सू प्रांत पूर्वी थिएटर कमांड के मुख्यालय के रूप में काम करता है जो ताइवान जलडमरूमध्य और पूर्वी चीन सागर समेत पूरे पूर्वी चीन में सुरक्षा के लिए जिम्मेदार है। तीसरी बार राष्ट्रपति बनने के बाद शी जिनपिंग ने अपनी सेना को लोहे की दीवार में बदलने और देश की सुरक्षा का आग्रह किया था। उन्होंने इस दौरान इस बात पर जोर दिया था कि चीन को अलगाववादी और ताइवान पर बाहरी हस्तक्षेप को अस्वीकार करना चाहिए।
ताइवान को अपना बताता है चीन
चीन लगातार ताइवान पर अपना दावा करता रहता है। चीन ने अमेरिकी राजनयिकों से विशेष तौर पर ताइवान के नेताओं से बात न करने को कहा था। ऐसा इसलिए क्योंकि चीन किसी भी बातचीत को ताइवान की स्वतंत्रता के समर्थन से जोड़ता है। पिछले साल अमेरिकी संसद की स्पीकर नैंसी पेलोसी की ताइवान यात्रा के बाद से चीन ने ताइवान के करीब युद्धाभ्यास किए थे। इस दौरान उसने लाइव फायरिंग और रॉकेट भी दागे थे।
अमेरिकी वित्त मंत्री हैं चीन यात्रा पर
चीन हमेशा कहता रहा है कि अगर उसे जरूरत पड़ी तो वह ताइवान के खिलाफ बल प्रयोग करने को भी तैयार है। 2005 में पारित एक कानून के चलते चीन के पास अब ताइवान के अलग होने या इसकी तैयारी करने पर सेना के इस्तेमाल का अधिकार है। शी जिनपिंग ने यह बातें तब कही है जब अमेरिका की वित्त मंत्री जेनेट येलेन तनाव कम करने के उद्देश्य से चर्चा के लिए चीन पहुंची हैं। शी ने कहा, 'हमें सैन्य मुद्दों को राजनीतिक दृष्टिकोण से सोचने और संभालने में लगे रहना चाहिए। लड़ने का साहस करना चाहिए और लड़ने में अच्छा होना चाहिए।'
काठमांडू: नेपाल ने भारत से अनुरोध किया है कि वह नेपाली नागरिकों के बॉयोमेट्रिक राष्ट्रीय पहचान पत्र (Natioanl Identity Card) को यात्रा दस्तावेज के रूप में मान्यता दे। राजनयिक चैनलों…
तेहरान: होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमले का ईरान का दांव कामयाब होता दिख रहा है। पिछले तीन दिनों के मैरीटाइम डेटा से पता चलता है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से…
काठमांडू: नेपाल की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) के अध्यक्ष रबी लामिछाने अगस्त में चीन का दौरा कर सकते हैं। उन्हें कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (CPC) ने आमंत्रित किया है और…
बीजिंग: चीन पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही भारतीय विमानों को लेकर प्रोपेगैंडा फैला रहा है। चीनी मीडिया पिछले एक सवा साल से लगातार अपने रक्षा उपकरणों जैसे…
इस्लामाबाद: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए कहा है कि कश्मीर मुद्दे से जुड़े किसी विवाद पर बात होगी तो वह पाकिस्तान के…
लंदन: स्वीडन की एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने दिल्ली में मजबूती से विरोध प्रदर्शन करने के लिए भारतीय छात्रों की तारीफ की है। लंदन के ट्रैफलगर स्क्वायर पर एसएफआई की रैली…