चीन की दादागिरी होगी खत्म, अमेरिका के हाथ लगा 2 अरब टन 'सफेद सोना', भारत को भी हो सकता है बड़ा फायदा
Updated on
12-02-2024 02:27 PM
वॉशिंगटन: चीन के साथ चल रही तनातनी के बीच अमेरिका के हाथ अरबों डॉलर का खजाना लगा है। अमेरिका को वयोमिंग में 2.34 अरब मिट्रिक टन रेयर अर्थ खनिज मिले हैं। विश्लेषकों का कहना है कि इस खोज के बाद अमेरिका जल्द ही चीन को रेअर अर्थ खनिजों के मामले में पीछे छोड़ सकता है। अमेरिकी रेअर अर्थ इंक ने ऐलान किया है कि यह नया भंडार चीन के 44 मिलियन मीट्रिक टन के भंडार को पीछे कर देगा। उसने कहा कि यह भंडार इतना ज्यादा बड़ा है जितना उन्होंने अपने सपने तक में नहीं देखा था। वह भी तब जब उन्होंने अभी केवल 25 फीसदी हिस्से की ही ड्रिलिंग की है।
इस कंपनी के पास हाल्लेक क्रीक प्रॉजेक्ट में 367 जगहों पर खनन का अधिकार है। इसके अलावा वयोमिंग में 1844 एकड़ इलाके में 4 जगहों पर खनन का अधिकार है। यह 2 अरब टन रेअर अर्थ खनिज अमेरिका को इन अनमोल होते खनिजों के मामले में बादशाह बना सकता है। रेयर अर्थ खनिजों का इस्तेमाल स्मार्टफोन से लेकर हाइब्रिड कार और एयरक्राफ्ट तथा लाइट बल्ब और लैंप में इस्तेमाल किया जाता है। यह धरती पर बहुत कम देशों में मिलती हैं और वर्तमान समय में दुनिया में 95 फीसदी रेयर अर्थ मटीरियल चीन से निकलता है और इसी वजह से उसका इस पर पूरी तरह से दबदबा है। इससे हथियार भी बनाए जाते हैं।
अमेरिकी खोज से भारत को भी फायदा
इसी वजह से अक्सर चीन अपनी बात मनवाने के लिए दुनिया में रेयर अर्थ की सप्लाई को रोक देने की धमकी देता रहता है। अब अमेरिका की रेयर अर्थ कंपनी चीन के रेकॉर्ड को तोड़ने में जुट गई है। इस अमेरिकी कंपनी ने मार्च 2023 में अपनी पहली खुदाई शुरू की थी और उसका अनुमान है कि 12 लाख मीट्रिक टन रेयर अर्थ वयोमिंग में मिला है। हालांकि अभी और ज्यादा खुदाई चल रही है जिसमें काफी खोज सामने आ सकती है। अमेरिकी कंपनी ने कहा कि उसके रेयर अर्थ की खुदाई काफी ज्यादा बढ़ गई है।
कंपनी ने कहा कि अभी केवल 25 प्रतिशत प्रॉजेक्ट की ही खुदाई हो पाई है। अमेरिकी रेयर अर्थ का खजाना अकेली खोज नहीं है। रामाको कंपनी ने खुलासा किया है कि वयोमिंग में शेरिडान के पास दुर्लभ खनिज मिले हैं। इसकी कुल कीमत 37 अरब डॉलर है। कंपनी ने कहा कि हमने अभी केवल 100 से 200 फुट तक ही टेस्ट किया है। यह खोज ऐसे समय पर हुई है जब अमेरिका और चीन के बीच दुर्लभ धातुओं को लेकर तनाव चल रहा है। इस खोज से भारत को भी बड़ा फायदा हो सकता है जो इस समय रेयर अर्थ और लिथियम जैसे खनिजों के लिए अमेरिका के साथ जुगलबंदी कर रहा है। भारत लोकतांत्रिक देशों के साथ मिलकर चीन की मोनोपोली से निपटने में जुटा हुआ है।
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
मास्को/नई दिल्ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्फोट, रूस भारत…
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्ला की हत्या के बाद सत्ता तो संभाल ली है लेकिन उन्हें इस हमले के बाद किसी ने…
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…