G-20 की बैठक से पहले फूलने लगा चीन की इकॉनमी का दम, सर्विस PMI आठ महीने के लो पर
Updated on
05-09-2023 02:47 PM
नई दिल्ली: जी-20 की बैठक (G-20 Meeting) से पहले भारत को गुड न्यूज मिली है जबकि चीन एक बार फिर निराशा के भंवर में डूब गया है। भारत में अगस्त में सर्विस पीएमआई 60.1 रहा है। हालांकि जुलाई की तुलना में इसमें गिरावट आई है लेकिन जून के मुकाबले यह ज्यादा है। जुलाई में यह 62.3 था जबकि जून में 58.5 थी। पिछले साल अगस्त में 56.2 पर था। इस बीच चीन का सर्विस पीएमआई अगस्त में गिरकर आठ महीने के न्यूनतम स्तर पर चला गया। अगस्त में यह 51.8 पर आ गया जबकि जुलाई में यह 54.1 पर था। 50 से अधिक रीडिंग सेक्टर में एक्सपेंशन दिखाता है जबकि इससे कम नीचे गिरावट का प्रतीक है।
एसएंडपी ग्लोबल इंडिया सर्विसेज परचेंजिंग मैनेजर्स इंडेक्स (PMI) में यह बात सामने आई है। इसके मुताबिक मजबूत विदेशी मांग के कारण भारत से निर्यात रेकॉर्ड पर था। एशिया पैसिफिक, यूरोप, नॉर्थ अमेरिका और वेस्ट एशिया को निर्यात में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी हुई। अगस्त में लगातार 25वें महीने नए बिजनस में तेजी आई है। जानकारों का कहना है कि अगस्त में भारतीय सर्विस कंपनियों ने बड़ी उपलब्धि हासिल की। सर्विस इकॉनमी में हायरिंग एक्टिविटी लगातार मजबूत हो रही हैं। जॉब क्रिएशन में पिछले साल नवंबर के बाद सबसे ज्यादा तेजी रही है। सर्वे के मुताबिक पार्ट टाइम और फुल टाइम बेसिस पर परमानेंट और टेंपररी स्टाफ रिक्रूटमेंट में तेजी आई है।
चीन की हालत
दूसरी ओर दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी इकॉनमी वाले देश चीन में सर्विस पीएमआई अगस्त में आठ महीने के न्यूनतम स्तर पर पहुंच गया। चीन की सरकार ने इकॉनमी को बूस्ट देने के लिए कई उपाय किए हैं लेकिन अब तक उनका कोई असर होता नहीं दिख रहा है। जुलाई में यह 51.8 रह गया जो इसका आठ महीने का न्यूनतम स्तर है। देश में बिजनस एक्टिविटी में गिरावट आई है जबकि ओवरऑल न्यू बिजनस भी सुस्त पड़ा है। नए ऑर्डर्स में मामूली तेजी आई है लेकिन यह 2023 के एवरेज से कम है। विदेशी में चीन की सर्विसेज की मांग घटी है। 2023 में तेजी शुरुआत के बाद चीन की इकॉनमी में ठहराव आ गया है।
नई दिल्ली: लोन पर स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर है। अगर उन्होंने लोन की किस्त नहीं चुकाई तो उनके डिवाइस पूरी तरह लॉक किए जा…
मुंबई: स्वदेश में ही इंटीग्रेटेड सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम बना रही कंपनी आरआरपी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (RRP Electronics) की तरफ से बड़ी खबर आई है। कंपनी ने बताया है कि…
नई दिल्ली: कांवड़ यात्रा के दौरान गाजियाबाद और मेरठ के बीच सड़क यातायात प्रभावित होने का असर नमो भारत ट्रेन की यात्रियों की संख्या पर भी दिख रहा है। इस…
नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को कहा कि मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) से बैंकों और फाइनैंशल टेक्नॉलजी कंपनियों को इंफ्रास्ट्रक्चर में ज्यादा निवेश करने में मदद मिलेगी…
नई दिल्ली: शेयर बाजार के नए क्लोजिंग ऑक्शन सिस्टम (CAS) ने ट्रेडर्स की नींद उड़ा दी है। आखिरी वक्त में कीमतों में होने वाले अचानक और बड़े बदलावों से निवेशकों…
नई दिल्ली: लोकसभा ने टैक्सेशन एंड अदर लॉज (अमेंडमेंट) बिल 2026 को हरी झंडी दे दी है। इससे सरकार को UPI ट्रांजैक्शंस पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) या चार्ज लगाने…