Select Date:

अंतरिक्ष में 276 दिन बिताकर पृथ्‍वी पर लौटा चीन का रहस्‍यमय अंतरिक्ष यान, जानें इसके बारे में

Updated on 09-05-2023 06:31 PM
बीजिंग: चीन का प्रयोगात्‍मक अंतरिक्षयान 276 दिनों के बाद धरती पर लौट आया है। सोमवार को इस अंतरिक्षयान के लौटने की जानकारी चीन की सरकारी मीडिया की तरफ से दी गई है। इस अंतरिक्षयान ने जिस अहम मिशन को पूरा किया है उसका मकसद देश की पुन: प्रयोज्य अंतरिक्ष प्रौद्योगिकियों (Reusable Space Technologies) का परीक्षण करना था। इस अंतरिक्षयान पर कोई भी क्रू नहीं था। तय समय के मुताबिक यह अंतरिक्षयान उत्‍तर पश्चिमी चीन के ज्‍यूकुआन लॉन्‍च सेंटर पर उतरा।


क्‍यों रहस्‍य है यह यान
इस अंतरिक्षयान को काफी रहस्‍यमय माना जा रहा है क्‍योंकि इसके बारे में किसी तरह की कोई भी जानकारी नहीं दी गई है। न तो चीन की मीडिया की तरफ से यह बताया गया है कि किस तरह की टेक्‍नोलॉजी का टेस्‍ट किया गया और न ही यह कितनी ऊंचाई पर उड़ा। इसके अलावा अगस्‍त 2022 में लॉन्‍च के बाद इसकी कक्षायें कहां तक पहुंची इस बारे में भी कुछ नहीं मालूम है। साथ ही चीन की तरफ से इसकी कोई भी तस्‍वीर सार्वजनिक नहीं की गई है।

किस तरह के परीक्षण
चीन की मीडिया की मानें तो जो टेस्‍ट किए गए हैं, वो स्‍पेसक्राफ्ट टेक्‍नोलॉजी को दोबारा कैसे प्रयोग किया जाए, उस क्षेत्र में चीन की एक बड़ी उपलब्धि है। इस टेक्‍नोलॉजी की मदद से भविष्‍य के अंतरिक्ष मिशन को आगे बढ़ाने के लिए एक सुविधाजनक और सस्ता तरीका मिल सकेगा। साल 2021 में, एक ऐसा ही अंतरिक्ष यान अंतरिक्ष की सतह तक पहुंचा था। यह यान उसी दिन पृथ्‍वी पर वापस लौट आया था। इस मिशन को भी चीन ने काफी छिपाकर रखा था। बताया गया था कि इस यान ने उस समय समांतर दिशा में लैंडिंग की थी।
अमेरिका की नकल है यान
चीन की सोशल मीडिया पर अनुमान लगाया गया है कि यह चीन, अमेरिकी वायुसेना के X-37B जैसे एक अंतरिक्ष यान को विकसित कर रहा है। यह एक स्वायत्त अंतरिक्षयान है जो कई वर्षों तक अंतरिक्ष की कक्षा में रह सकता है। बिना क्रू वाला X-37B 900 से ज्‍यादा दिन अंतरिक्ष में बिताकर पिछले साल नवंबर में लौट आया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 July 2026
इस्लामाबाद: बलोच नेता मीर यार ने एक बार फिर भारत से रिश्ते पर जोर दिया है और पाकिस्तान से आजादी की बात कही है। मीर यार ने भारत को सदियों…
 27 July 2026
बीजिंग: चीन पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही भारतीय विमानों को लेकर प्रोपेगैंडा फैला रहा है। चीनी मीडिया पिछले एक सवा साल से लगातार अपने रक्षा उपकरणों जैसे…
 27 July 2026
इस्लामाबाद: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए कहा है कि कश्मीर मुद्दे से जुड़े किसी विवाद पर बात होगी तो वह पाकिस्तान के…
 27 July 2026
ढाका: बांग्लादेश के सेना प्रमुख जनरल वकार उज जमां ने बीते हफ्ते पांच दिन का तुर्की का दौरा किया है। वह दौरा खत्म कर शनिवार, 25 जुलाई को ढाका लौटे…
 27 July 2026
लंदन: स्वीडन की एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने दिल्ली में मजबूती से विरोध प्रदर्शन करने के लिए भारतीय छात्रों की तारीफ की है। लंदन के ट्रैफलगर स्क्वायर पर एसएफआई की रैली…
 23 July 2026
सिना बंदरगाह पर समुद्री हवा में नमक ज्यादा इतिहास है। इटली के सिसिली का यह बंदरगाह सन 1185 में व्यापार के साथ ही सभ्यताओं का चौराहा भी माना जाता था।…
 23 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (PoK) पिछले 1 महीने से ज्यादा समय से उबल रहा है। इलाके में पाकिस्तानी शासन के शोषण और दमन के खिलाफ बड़े पैमाने पर…
 23 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में मौलाना फजलुर रहमान के विरोध से घबराई पाकिस्तानी सेना भारत के दुश्मन आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से खुलेआम हाथ मिला रही है। हाल ही में राजधानी इस्लामाबाद में…
 23 July 2026
न्यूयॉर्क: सिंधु जल संधि पर दुनिया में ढिंढोरा पीटने वाले पाकिस्तान को भारत ने दुनिया के सबसे बड़े मंच संयुक्त राष्ट्र से दो टूक जवाब दिया है। यूएन में भारत…
Advt.