Select Date:

चीन की मुश्किलें और बढ़ीं, दिग्गज रियल एस्टेट कंपनी Evergrande हुई दिवालिया

Updated on 18-08-2023 02:34 PM
नई दिल्ली: आर्थिक सुस्ती से गुजर रहे चीन की मुश्किलें बढ़ गई हैं। चीन की दिग्गज रियल एस्टेट कंपनी चाइना एवरग्रेंड (China Evergrande) ने अमेरिका के एक कोर्ट में बैंकरप्सी के लिए आवेदन किया है। एवरग्रेंड दुनिया में सबसे ज्यादा कर्ज वाली रियल एस्टेट कंपनी है। इस कंपनी पर 330 अरब डॉलर का कर्ज है। कभी चीन की दूसरी सबसे बड़ी रियल एस्टेट कंपनी रही एवरग्रेंड ने भारी कर्ज लिया था और 2021 के अंत में कर्ज के भुगतान में डिफॉल्ट किया था। इसके साथ ही चीन में रियल एस्टेट का संकट (China Real Estate Crisis) का सिलसिला शुरू हो गया था। एवरग्रेंड की सहयोगी कंपनी तियानजी होल्डिंग्स (Tianji Holdings) ने भी बैंकरप्सी के लिए आवेदन किया है। कंपनी ने अमेरिका के बैंकरप्सी कोड के चैप्टर 15 के तहत प्रोटेक्शन मांगा है। इससे क्रेडिटर्स कंपनी के खिलाफ मुकदमा नहीं कर सकते हैं और न ही उसके एसेट्स को अटैच कर सकते हैं।

चीन में 2021 के मध्य में रियल एस्टेट का संकट शुरू हुआ था और तबसे कई बड़ी कंपनियां डिफॉल्ट कर चुकी हैं। देश में होने वाली मकानों की कुल बिक्री में इन कंपनियों की 40 परसेंट हिस्सेदारी है। माना जा रहा है कि चीन का रियल एस्टेट सेक्टर का संकट दूसरे सेक्टर्स को भी अपनी चपेट में ले सकता है। देश की सबसे बड़ी प्राइवेट डेवलपर कंट्री गार्डन की हालत भी दिनोंदिन खराब हो रही है। कंपनी ने इस महीने ब्याज के भुगतान में डिफॉल्ट किया है। इससे निवेशक काफी घबराए हुए हैं। रियल एस्टेट संकट के कारण चीन में कई हाउसिंग प्रोजेक्ट अटके हुए हैं।

कब बनी थी कंपनी

एवरग्रेंड ने कहा है कि क्रेडिटर्स इस महीने रिस्ट्रक्चरिंग पर वोट कर सकते हैं। पिछले महीने कंपनी ने कहा था कि 2021 और 2022 में उसे कुल 81 अरब डॉलर का घाटा हुआ। इससे निवेशकों में खलबली मची हुई है। कंपनी ने मार्च में डेट रिस्ट्रक्चरिंग प्लान दिया था लेकिन इसे लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। सोमवार को इसकी इलेक्ट्रिक वीकल यूनिट चाइना एवरग्रेंड न्यू एनर्जी वीकल ग्रुप ने भी रिस्ट्रक्चरिंग का प्रस्ताव दिया था। चाइना एवरग्रेंड के शेयरों की ट्रेडिंग मार्च 2022 से ही सस्पेंड चल रही है।

1996 में स्थापित एवरग्रेंड चीन की सबसे बड़ी रियल एस्टेट कंपनियों में से एक है। उसके फाउंडर शू जियायिन साल 2017 में देश के सबसे अमीर कारोबारी थे। रियल एस्टेट में सफलता के बाद कंपनी ने इलेक्ट्रिक व्हीकल, हेल्थ क्लीनिक, मिनरल वॉटर सहित कई दूसरे कारोबारों में प्रवेश किया। हांगकांग के शेयर बाजार में 2021 के बाद से कंपनी के शेयरों में भारी गिरावट दर्ज की गई है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: लोन पर स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर है। अगर उन्होंने लोन की किस्त नहीं चुकाई तो उनके डिवाइस पूरी तरह लॉक किए जा…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारत में फूड एंड बेवरेज (F&B) बिजनेस को काफी चुनौतीपूर्ण माना जाता है। कहा जाता है कि इस सेक्टर में करीब 90% ब्रांड दो साल के भीतर बंद…
 07 August 2026
मुंबई: स्वदेश में ही इंटीग्रेटेड सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम बना रही कंपनी आरआरपी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (RRP Electronics) की तरफ से बड़ी खबर आई है। कंपनी ने बताया है कि…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कांवड़ यात्रा के दौरान गाजियाबाद और मेरठ के बीच सड़क यातायात प्रभावित होने का असर नमो भारत ट्रेन की यात्रियों की संख्या पर भी दिख रहा है। इस…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को कहा कि मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) से बैंकों और फाइनैंशल टेक्नॉलजी कंपनियों को इंफ्रास्ट्रक्चर में ज्यादा निवेश करने में मदद मिलेगी…
 07 August 2026
नई दिल्ली: शेयर बाजार के नए क्लोजिंग ऑक्शन सिस्टम (CAS) ने ट्रेडर्स की नींद उड़ा दी है। आखिरी वक्त में कीमतों में होने वाले अचानक और बड़े बदलावों से निवेशकों…
 07 August 2026
नई दिल्ली: लोकसभा ने टैक्सेशन एंड अदर लॉज (अमेंडमेंट) बिल 2026 को हरी झंडी दे दी है। इससे सरकार को UPI ट्रांजैक्शंस पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) या चार्ज लगाने…
 07 August 2026
नई दिल्ली: मिलेजुले वैश्विक संकेतों और कच्चे तेल की कीमत में तेजी के बीच आज घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली। इस बीच देश के सबसे बड़े…
 05 August 2026
नई दिल्ली: कई बार हमारे पास कोई प्रॉपर्टी बेचकर या किसी दूसरी जगह से बड़ी रकम आ जाती है। अगर पैसों की तुरंत जरूरत ना हो तो, उस रकम को…
Advt.