Select Date:

नेपाल की धरती से भारत के खिलाफ जहर उगलकर घ‍िरे चीन के राजदूत चेन सोंग, नेपाली व‍िशेषज्ञों ने घेरा

Updated on 06-09-2023 02:20 PM
काठमांडू: जी20 शिखर सम्‍मेलन में चीन के राष्‍ट्रपति शी जिनपिंग के नहीं आने के बाद अब नेपाल में चीन के राजदूत चेन सोंग ने भारत के खिलाफ जमकर जहर उगला है। चीनी राजदूत ने भारत की नेपाल के प्रति नीति की आलोचना की है और इसे 'आदर्श से कम' करार दिया है। उन्‍होंने दावा किया कि भारत और नेपाल के बीच बिजली व्‍यापार घाटा है। साथ ही नेपाल कृषि आयात के लिए भारत पर बुरी तरह से निर्भर है। एक तरह से चीन के राजदूत ने सभी राजनयिक संधियों का उल्‍लंघन करते हुए नेपाल के भारत के साथ रिश्‍तों को हानिकारक बताने की कोशिश की, वहीं उन्‍होंने चीन को उन्‍होंने नेपाल का ज्‍यादा अच्‍छा पार्टनर करार दे दिया। चीन के राजदूत अपने इस बयान के बाद नेपाल में चौतरफा घिर गए हैं।

चीन के राजदूत ने काठमांडू में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भारत के खिलाफ जुबानी हमला बोला। इस दौरान नेपाली संसद की प्रतिनिध सभा के अध्‍यक्ष देवराज घ‍िम‍िरे भी मौजूद थे। अपने भाषण के दौरान चीनी राजदूत ने 'नेपाल में भारत के प्रभाव' को लेकर ज‍िक्र किया और यह भी माना कि भारत एक बडा बाजार है। उन्‍होंने नेपाल को सलाह दी कि भारत के साथ सतर्कतापूर्वक व्‍यापार करे। चेन सोंग ने कहा, 'दुर्भाग्‍य से आपके पास भारत जैसा पडोसी देश है क्‍यों‍कि वह एक बडा बाजार है, ऐसे में आपके पास इसे भुनाने का पूरा मौका है।'

भारत को लेकर चीनी राजदूत ने लगाए आरोप


चीनी राजदूत ने कहा, 'लेकिन ठीक इसी समय भारत की नेपाल के प्रति और पड़ोसी देशों के प्रति नीति बहुत दोस्‍ताना नहीं है और यह नेपाल के बहुत लाभदायक नहीं है।' चीन के राजदूत ने ऐसे समय यह बयान दिया है जब नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्‍प कमल दहल प्रचंड चीन की यात्रा पर जाने वाले हैं। ऐतिहासिक रूप से नेपाल और भारत के बीच अच्‍छे रिश्‍ते रहे हैं और दोनों देशों के बीच रोटी और बेटी का संबंध रहा है। चीन के राजदूत यही नहीं रुके और उन्‍होंने भारत और नेपाल के बीच बिजली व्‍यापार में घाटा बताना शुरू कर दिया।

नेपाली राजदूत ने बीआरआई को नेपाल के अच्‍छा बताया जो दुनिया के कई देशों के लिए कर्ज संकट की वजह बन गया है। हाल के दिनों में नेपाल भारत और चीन के बीच प्रभाव बढाने का अखाडा बन गया है। केपी ओली के जाने के बाद नेपाल में भारत और अमेरिका ने काफी बढ़त बनाई है और कई प्रॉजेक्‍ट शुरू किए हैं। इससे चीन की घबराहट बढ़ गई है। चीनी राजदूत के बयान के बाद अब नेपाल के कई व‍िशेषज्ञ प्रचंड सरकार से कह रहे हैं कि वह चीन के राजदूत को ताकीद करें। यह किसी राजदूत के लिए शोभा नहीं देता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
 30 July 2026
वॉशिंगटन: डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि चीन ईरान को मिसाइलों की सप्लाई कर रहा है और पाकिस्तान इसमें मदद कर रहा है ये बात उनके लिए 'हैरान करने वाला…
 30 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सेना ने कब्जे वाले कश्मीर की धरती खून से लाल कर दी है। असीम मुनीर के आदेश पर प्रदर्शनकारियों पर भयानक गोलीबारी की गई है। प्रदर्शन करने…
 30 July 2026
वॉशिंगटन: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की इस हफ्ते अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात हुई है। इस मुलाकात में उन्होंने ईरान के मामले में हर विकल्प खुला रखने यानी सैन्य…
 30 July 2026
वॉशिंटगन: दूसरे विश्वयुद्ध के बाद से बने लगभग हर संवेदनशील रेडिएशन डिटेक्टर के लिए ऐसे स्टील का इस्तेमाल किया जाता है जो पहले परमाणु परीक्षण से पहले डूबे जहाजों से…
Advt.