Select Date:

चीनी कंपनी ने महिला कर्मचारी को दी मूड लीव बर्फबारी नहीं होने से उदास थी एम्प्लॉई

Updated on 23-01-2024 01:14 PM

चीन की एक कंपनी ने अपनी महिला कर्मचारी को मूड लीव दी है। इसके बाद से कंपनी और महिला दोनों ही सुर्खियां बटोर रहे हैं। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक बर्फबारी नहीं होने के चलते फीमेल एम्प्लॉई उदास थी।

रिपोर्ट में लिखा गया- झेजियांग प्रांत के हांग्जो शहर में रहने वाली एक महिला कर्मचारी इस बात से उदास थी कि वो जहां रहती है वहां बर्फबारी नहीं हुई, इसलिए उसने मूड लीव अप्लाई कर दी। उसके बॉस ने लीव अप्रूव भी कर दी।

चीनी सोशल मीडिया साइट्स पर महिला का एक वीडियो वायरल
चीनी सोशल मीडिया साइट्स पर इस महिला का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें महिला एक लीव एप्लीकेशन भरती नजर आ रही है। उसने लिखा- हांग्जो में बर्फ नहीं गिर रही है। मैं दुखी हूं।
महिला ने कहा- हमारी कंपनी वुमेन्स डे, चिलड्रन्स डे, शादी की छुट्टियों के साथ मूड लीव भी देती है। हमारे बॉस का कहना है कि अगर कर्मचारी दुखी महसूस कर रहे हैं और उन्हें मोटिवेटिड फील नहीं हो रहा है तो वो कभी भी मूड लीव मांग सकते हैं। इससे उनकी सैलरी या बोनस पर कोई असर नहीं होगा।

हाल ही में इस कंपनी के CEO ने सार्वजनिक तौर पर कहा था कि कर्मचारी अगर दुखी है तो बॉस से खुलकर कह सकता है कि वो काम नहीं करना चाहता है। वो मूड लीव ले सकता है। इसमें कोई बुराई नहीं है।

रिपोर्ट में कंपनी, महिला कर्मचारी या उसे एक साल में कितनी मूड लीव मिली है, इसका जिक्र नहीं किया गया।

नेटीजन्स की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही
चीनी सोशल मीडिया साइट्स पर नेटीजन्स मूड लीव को लेकर मिक्स रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- कंपनी का बॉस काफी अच्छा है। अगर कर्मचारी का मन दुखी है तो वो अच्छे से काम नहीं कर पाता। इससे कई बार कंपनी को लॉस होता है।

दूसरे यूजर ने लिखा- छुट्टी के लिए ऐसी वजह देना साफ बताता है कि कर्मचारी काम नहीं करना चाहता बल्कि घूमना और मस्ती करना चाहता है। एक अन्य यूजर ने लिखा- इस तरफ के बॉस और कंपनी की सराहना की जानी चाहिए। दुनिया में छुट्टी के बहानों की कमी नहीं है। इन्हें समझने वाला बॉस चाहिए। हम कुछ वक्त अपनी खुशियों के लिए निकालना चाहिए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.