Select Date:

चीनी व‍िदेश मंत्री 22 दिनों से लापता, टीवी एंकर से इश्‍क के चर्चे, कौन हैं गर्लफ्रेंड फू शियाओटिऑन?

Updated on 18-07-2023 05:32 PM
बीजिंग: चीन के विदेश मंत्री किन गांग 25 जून के बाद से कहीं नहीं नजर आए हैं। गांग को उस समय श्रीलंका के विदेश मंत्री के साथ मुलाकात के दौरान देखा गया था। उसके बाद से ही उनका कुछ पता नहीं लग रहा है। किसी विदेश मंत्री का इतने दिनों तक गायब रहना काफी हैरान करने वाला घटनाक्रम बनता जा रहा है। उनकी गुमशुदगी के साथ ही एक मशहूर टीवी एंकर के साथ उनके अफेयर के चर्चे भी तेजी से शुरू हो गए हैं। बताया जा रहा है कि 57 साल के किन इस समय 40 साल की न्‍यूज एंकर फू शियाओटिऑन के इश्‍क में गिरफ्तार हैं। कुछ लोग शियाओटिऑन को डबल एजेंट भी कह रहे हैं। कहा जा रहा है कि इस वजह से ही गांग गायब हैं।
फू के बारे में जमकर बातें
किन गांग को चीन की वोल्‍फ वॉरियर डिप्‍लोमैसी के लिए जाना जाता है। यूके और अमेरिका में राजदूत रहे किन के लापता होने की खबरें अंतरराष्‍ट्रीय मीडिया में छाई हुई हैं। फू शियाओटिऑन को भी काफी दिनों से कही नहीं देखा गया है। चीन के विदेश मंत्रालय की तरफ से भी इस पर कोई टिप्‍पणी नहीं की गई है। फू के साथ अफेयर की खबरों के बाद से ही उनकी र्फ्लटिंग स्‍टाइल वाली इंटरव्‍यू टेक्निक के बारे में जमकर बातें हो रही हैं। द टाइम्‍स की तरफ से बताया गया है कि जब फू ने हाई रैकिंग चीनी अधिकारियों की तरफ ध्‍यान लगाया तो उन्‍होंने सुरक्षा विभाग के नियमों का उल्‍लंघन भी किया।
    परेशान हुए चीनी अधिकारी
    जिस समय किन को स्‍टेट काउंसिलर की जिम्‍मेदारी संभाली थी तो फू ने अपने बेटे की एक फोटो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वीबो पर शेयर की थी। उन्‍होंने 'एक विजयी शुरुआत' कैप्‍शन के साथ फोटो अपलोड की थी। इससे कुछ लोगों ने अनुमान लगाया कि वह विदेश मंत्री को बधाई दे रही थीं। गायब होने से पहले आखिरी सोशल मीडिया पोस्ट पर फू ने एयरक्राफ्ट की फोटो शेयर की थी। इसके साथ उन्‍होंने किन के साथ इंटरव्‍यू का एक स्क्रीन शॉट और अपने बेटे के साथ अपनी एक फोटो शेयर की थी। इन फोटोग्राफ्स ने चीनी अधिकारियों को परेशान कर दिया। शियाओटिऑन फीनिक्स टेलीविजन से जुड़ी हैं जिस पर चीन का मालिकाना हक है और इसका मुख्यालय हांगकांग और शेन्‍जेन में है।

    इटली और यूके की खास
    शियाओटियन को इटली की सरकार और कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी की तरफ से उन्‍हें अंतरराष्‍ट्रीय सेलिब्रिटी वाला दर्जा मिला हुआ है। एशिया सेंटिनल के मुताबिक शियाओटियन पर ब्रिटिश इंटेलीजेंस डिपार्टमेंट से जुड़े होने का आरोप है। 10 मई 2019 को, कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी के चर्चिल कॉलेज में फू शियाओटियन के नाम पर एक गार्डन का नाम रखा गया है। फू यहां से ही पढ़ी हैं। कैम्ब्रिज जैसीप्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी किसी शख्‍स के नाम पर बगीचे का नाम तब तक नहीं रखेगी जब तक कि वह कोई अंतरराष्‍ट्रीय स्‍तर पर ख्याति प्राप्‍त न हो। बगीचे का नाम फू के नाम पर रखे जाने पर चीनी सरकार ने नाराजगी जताई थी।

    वर्ल्‍ड लीडर्स के इंटरव्‍यू
    12 जून, 2017 को, चीन में इटली के राजदूत एटोर सेकी ने फू को 'ऑर्डर ऑफ द स्टार ऑफ इटली' से सम्मानित किया। यह प्रतिष्ठित सीनियर डिप्‍लोमैट्स और राजनीतिक हस्तियों के साथ उनके काम और इटली और चीन के बीच मजबूत संबंधों को बढ़ावा देने के लिए दिया जाता है। चर्चिल कॉलेज का कहना है कि शियाऑटियन ने फीनिक्स टेलीविजन कार्यक्रम टॉक विद वर्ल्ड लीडर्स के मेजबान के रूप में अंतरराष्‍ट्रीय सहयोग और जुड़ाव को प्रोत्साहित करते हुए चीन में एक सफल मीडिया करियर बनाया है। उनके कार्यक्रम में कई वर्ल्‍ड लीडर्स के इंटरव्‍यू हैं जिसके 200 मिलियन से ज्‍याद दर्शक हैं।

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     28 July 2026
    टोक्यो: जापान में 7.1 की तीव्रता से भूकंप के झटके महसूस किए गये हैं जिसके बाद सुनामी का अलर्ट जारी कर दिया गया है। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने बताया…
     28 July 2026
    काठमांडू: नेपाल ने भारत से अनुरोध किया है कि वह नेपाली नागरिकों के बॉयोमेट्रिक राष्ट्रीय पहचान पत्र (Natioanl Identity Card) को यात्रा दस्तावेज के रूप में मान्यता दे। राजनयिक चैनलों…
     28 July 2026
    तेहरान: होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमले का ईरान का दांव कामयाब होता दिख रहा है। पिछले तीन दिनों के मैरीटाइम डेटा से पता चलता है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से…
     28 July 2026
    काठमांडू: नेपाल की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) के अध्यक्ष रबी लामिछाने अगस्त में चीन का दौरा कर सकते हैं। उन्हें कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (CPC) ने आमंत्रित किया है और…
     27 July 2026
    इस्लामाबाद: बलोच नेता मीर यार ने एक बार फिर भारत से रिश्ते पर जोर दिया है और पाकिस्तान से आजादी की बात कही है। मीर यार ने भारत को सदियों…
     27 July 2026
    बीजिंग: चीन पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही भारतीय विमानों को लेकर प्रोपेगैंडा फैला रहा है। चीनी मीडिया पिछले एक सवा साल से लगातार अपने रक्षा उपकरणों जैसे…
     27 July 2026
    इस्लामाबाद: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए कहा है कि कश्मीर मुद्दे से जुड़े किसी विवाद पर बात होगी तो वह पाकिस्तान के…
     27 July 2026
    ढाका: बांग्लादेश के सेना प्रमुख जनरल वकार उज जमां ने बीते हफ्ते पांच दिन का तुर्की का दौरा किया है। वह दौरा खत्म कर शनिवार, 25 जुलाई को ढाका लौटे…
     27 July 2026
    लंदन: स्वीडन की एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने दिल्ली में मजबूती से विरोध प्रदर्शन करने के लिए भारतीय छात्रों की तारीफ की है। लंदन के ट्रैफलगर स्क्वायर पर एसएफआई की रैली…
    Advt.