Select Date:

मुंबई के करीब पाकिस्‍तान के कराची में चीन की पनडुब्‍बी, भारतीय नौसेना हाई अलर्ट पर, दुश्‍मन पर पैनी नजर

Updated on 14-11-2023 02:11 PM
कराची: चीन और पाकिस्‍तान की नौसेनाएं इस समय कराची में सबसे बड़े युद्धाभ्‍यास को अंजाम देने में लगी हुई हैं। अरब सागर पर यह अब तक का सबसे बड़ा अभ्‍यास है। इस अभ्‍यास ने भारत की एजेंसियों का सिरदर्द बढ़ा दिया है। कराची में चीन की पनडुब्‍बी सबसे बड़ी चुनौती है क्‍योंकि यह शहर मुंबई से एकदम पास है। लेकिन भारत भी इस युद्धाभ्‍यास को देखते हुए हाई अलर्ट पर है। जो जानकारी आ रही है कि उसके मुताबिक भारत का सर्विलांस एयरक्राफ्ट चीन की पनडुब्‍बी पर नजर रखे हुए है। चीन पाकिस्‍तान के इस युद्धाभ्‍यास को सी-गार्डियन-3 नाम दिया गया है।

पनडुब्‍बी और दूसरे जहाज
कराची में इस समय चीन के युद्धपोतों से लेकर एक पनडुब्‍बी और सहायक जहाज मौजूद हैं। कराची बंदरगाह जो अरब सागर पर बना है, वहां पर नौ दिनों तक यह युद्धाभ्‍यास चलने वाला है। चीन की टाइप-039 पनडुब्‍बी और इसके सहायक जहाज पर भारत नौसेना का सर्विलांस एयरक्राफ्ट पी8 नजर रख रहा है। न सिर्फ इस पनडुब्‍बी पर बल्कि उसके बाकी जहाजों पर भी भारत की करीबी नजर है। चीन की पनडुब्‍बी और उसके युद्धपोतों ने मलका स्‍ट्रैट्स से एंट्री की है। यह क्षेत्र भी भारत के लिए रणनीतिक तौर पर काफी महत्‍वपूर्ण है।

मलक्‍का से पहुंची कराची
मलक्का का क्षेत्र हिंद महासागर में चीन की नौसैनिक गतिविधियों पर निगरानी रखने और उसकी हर हिमाकत का जवाब देने के लिए काफी अहम है। चीन की टाइप 039 पनडुब्बी, पीपुल्स लिबरेशन आर्मी नेवी (PLAN) की डीजल-इलेक्ट्रिक पनडुब्बियों का एक ग्रुप है। इस ग्रुप की सभी पनडुब्बियां चीन में विकसित होने वाली पहली डीजल-इलेक्ट्रिक पनडुब्बी है। सी गार्डियन-3 ड्रिल ऐसे समय में हो रही है जब हिंद महासागर में चीन की गतिविधियों में तेजी से इजाफा हुआ है। चीन ने हॉर्न ऑफ अफ्रीका में जिबूती में एक बड़े मिलिट्री बेस की स्थापना की है।

चीन की क्षमताओं में इजाफा
अब उसने पाकिस्‍तान की सेनाओं को भी ताकतवर करना शुरू कर दिया है। चीन ने एडवांस्‍ड हथियार दिए हैं जिसमें सबसे पहले है हाल ही में पाकिस्तान की नौसेना को चार टाइप-054 ए/पी फ्रिगेट दिए जाना। दूसरी ओर चीन, पाकिस्तानी नौसेना के लिए आठ पारंपरिक पनडुब्बियों का भी निर्माण कर रहा है। पिछले साल हिंद महासागर में चीन के कई जासूसी जहाजों ने घुसपैठ की है। कराची में टाइप 039 पनडुब्बी सहित चीनी नौसेना के हथियारों की मौजूदगी उसकी बढ़ती क्षमताओं को बताती है। साल 2013 के बाद से यह आठवां मौका है जब चीनी नौसेना ने हिंद महासागर में कोई पनडुब्बी तैनात की है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.