Select Date:

Ching's चाइना का नहीं... एक बिहारी सौ पर भारी... वाला चिंग्स अब टाटा का हो जाएगा

Updated on 21-09-2023 01:17 PM
नई दिल्ली : देसी चाइनीज हमारा है... एक बिहारी सौ पर भारी...ये चटनी नहीं रॉकेट है... कुछ याद आ रहा है? ये सब चिंग्स सीक्रेट मसाला के विज्ञापनों की टैगलाइन्स हैं, जो खूब पॉपुलर हुई थीं। यह मसालों का ब्रांड जल्द ही टाटा के पास जा सकता है। टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, कैपिटल फूड्स प्राइवेट लिमिटेड को खरीदने की रेस में सबसे आगे निकल गई है। कैपिटल फूड्स चिंग्स सीक्रेट और स्मिथ एंड जोन्स ब्रांड्स के तहत मसालों, फूड प्रोडक्ट्स और दूसरी समाग्री का उत्पादन करती है। मामले से जुड़े लोगों के अनुसार, हफ्तों तक चली लंबी बातचीत के बाद अब यह सौदा डन होने जा रहा है।

TCPL पहले खरीदेगी 65-70% हिस्सेदारी

TCPL पहले तीन निवेशकों से कंपनी का 65-70% हिस्सा खरीदेगा। इसके कुछ समय बाद कंपनी बाकी का हिस्सा भी खरीदेगी। इस सौदे में कैपिटल फूड्स की वैल्यूएशन 5,500 करोड़ रुपये लगाई गई है। इस सौदे के लिए अन्य दावेदारों में दुनिया की सबसे बड़ी फूड कंपनी नेस्ले एसए और द क्राफ्ट हेंज शामिल हैं।

​कैपिटल फूड्स ने कई देसी फ्लेवर्स किये हैं लॉन्च

पिछले कुछ वर्षों में कैपिटल फूड्स ने 'देसी' फ्लेवर्स के साथ कई उत्पाद लॉन्च किए हैं। इनमें चिंग्स सीक्रेट इंस्टेंट नूडल्स, सूप, मसाले, करी पेस्ट्स और फ्रोजन एंट्रीज के साथ-साथ स्मिथ एंड जोन्स रेंज का अदरक-लहसुन पेस्ट, सॉस और बेक्ड बीन्स शामिल हैं। इस समय इस डील में कानूनी दस्तावेज और बातचीत के अंतिम दौर चल रहे हैं, ताकि यह निर्धारित किया जा सके कि मौजूदा शेयरधारक कितना हिस्सा रोलओवर करेंगे या वे पूरी तरह से बाहर निकलेंगे। कोटक महिंद्रा टीसीपीएल को सलाह दे रहा है।

​ये हैं तीन बड़े शेयरहोल्डर

कैपिटल फूड्स के तीन मुख्य शेयरधारकों ने पिछले साल के आखिर में कंपनी को बिक्री के लिए रखने का फैसला किया था। इन तीनों में पहला एक यूरोपीय फैमिली ऑफिस और निवेश शाखा इनवस ग्रुप है, जिसकी 40% हिस्सेदारी है। दूसरा अमेरिकी प्राइवेट इक्विटी ग्रुप जनरल अटलांटिक है, जिसके पास 35% हिस्सेदारी है। तीसरे कैपिटल फूड्स के संस्थापक अध्यक्ष अजय गुप्ता हैं, जिनके पास 25% हिस्सेदारी है।

इंस्टेंट नूडल्स मार्केट में नेस्ले को टक्कर देगा टाटा

यह संभावित अधिग्रहण टीसीपीएल को नेस्ले की मैगी के टक्कर में ला देगा, जो 60 फीसदी हिस्सेदारी के साथ 5,000 करोड़ रुपये के ब्रांडेड इंस्टेंट नूडल्स मार्केट में लीडर है। इस कैटेगरी के दूसरे प्लेयर्स में टॉप रेमन, वाई वाई और पतंजलि शामिल हैं।

​1995 में हुई थी शुरुआत

कैपिटल फूड्स की शुरुआत साल 1995 में अजय गुप्ता ने की थी। कुछ ही समय में कंपनी ने मार्केट में अपनी पैठ बना ली। अजय ने देसी चाइनीज सेगमेंट और इटैलियन फूड्स सेगमेंट की शुरुआत की थी। फिर अचानक से बीते साल कंपनी को बेचने की खबर आई थी। 14 नवंबर, 2022 को सबसे पहले ये खबर सामने आई की कंपनी बिकने जा रही है। जिसके बाद कई राउंड्स की मीटिंग हुई। टाटा समेत दुनियाभर की बड़ी कंपनियां इसे खरीदने की रेस में थीं। अब टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स के साथ यह सौदा डन होता दिख रहा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: लोन पर स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर है। अगर उन्होंने लोन की किस्त नहीं चुकाई तो उनके डिवाइस पूरी तरह लॉक किए जा…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारत में फूड एंड बेवरेज (F&B) बिजनेस को काफी चुनौतीपूर्ण माना जाता है। कहा जाता है कि इस सेक्टर में करीब 90% ब्रांड दो साल के भीतर बंद…
 07 August 2026
मुंबई: स्वदेश में ही इंटीग्रेटेड सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम बना रही कंपनी आरआरपी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (RRP Electronics) की तरफ से बड़ी खबर आई है। कंपनी ने बताया है कि…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कांवड़ यात्रा के दौरान गाजियाबाद और मेरठ के बीच सड़क यातायात प्रभावित होने का असर नमो भारत ट्रेन की यात्रियों की संख्या पर भी दिख रहा है। इस…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को कहा कि मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) से बैंकों और फाइनैंशल टेक्नॉलजी कंपनियों को इंफ्रास्ट्रक्चर में ज्यादा निवेश करने में मदद मिलेगी…
 07 August 2026
नई दिल्ली: शेयर बाजार के नए क्लोजिंग ऑक्शन सिस्टम (CAS) ने ट्रेडर्स की नींद उड़ा दी है। आखिरी वक्त में कीमतों में होने वाले अचानक और बड़े बदलावों से निवेशकों…
 07 August 2026
नई दिल्ली: लोकसभा ने टैक्सेशन एंड अदर लॉज (अमेंडमेंट) बिल 2026 को हरी झंडी दे दी है। इससे सरकार को UPI ट्रांजैक्शंस पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) या चार्ज लगाने…
 07 August 2026
नई दिल्ली: मिलेजुले वैश्विक संकेतों और कच्चे तेल की कीमत में तेजी के बीच आज घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली। इस बीच देश के सबसे बड़े…
 05 August 2026
नई दिल्ली: कई बार हमारे पास कोई प्रॉपर्टी बेचकर या किसी दूसरी जगह से बड़ी रकम आ जाती है। अगर पैसों की तुरंत जरूरत ना हो तो, उस रकम को…
Advt.