चिराग पासवान ने पोस्ट की इमोशनल तस्वीरें, पितृपक्ष में यूं पिता रामविलास का किया पिंडदान
Updated on
04-10-2023 01:32 PM
खगड़िया: लोकजनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने पितृपक्ष में इमोशनल तस्वीरें अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट की हैं। तस्वीरों में चिराग पासवान पिता रामविलास पासवान की याद में पिंडदान करते दिख रहे हैं। चिराग की ओर से पोस्ट की गई तस्वीरों में मैसेज है कि आप भले ही किसी भी माहौल में रह रहे हों, लेकिन अगर आपको अपनो को याद करने का मौका नहीं गंवाना चाहिए। तस्वीरें देखकर लग रहा है कि चिराग किसी अपार्टमेंट की बालकनी में ही पिता रामविलास का पिंडदान कर रहे हैं।
तस्वीरें शेयर करते हुए चिराग ने लिखा, 'आज जो कुछ भी हूं पापा के आशीर्वाद से हूं और मुझे पूर्ण विश्वास है की पापा जहां भी होंगे परिवार को अपना आशीर्वाद दे रहें होंगे।पितृपक्ष पर पापा को मेरी विनम्र श्रद्धांजलि! Love you Papa'।
बता दें कि इस वक्त पितृ पक्ष चल रहा है। इस वक्त पितरों को याद किया जाता है। उन्हें तृप्ति करने के लिए पितरों के निमित श्राद्ध कर्म, तर्पण और पिंडदान आदि किया जाता है। इस साल श्राद्ध 14 अक्टूबर तक चलना है। मान्यता है कि इन दिनों में पितर 16 दिन पितर लोक से आते हैं और धरती पर वंशजों के बीच रहते हैं। ऐसे में पितरों को खुश करने के लिए, उनकी आत्मा की मुक्ति के लिए पिंडदान, तर्पण, दान-पुण्य कर्म आदि किए जाते हैं।
यूं तो पितृ पक्ष में पिंडदान करने का रिवाज बिहार के गया जी में है। माना जाता है कि गया जी में पितरों का पिंडदान करने से उन्हें मुक्ति मिलती है। चिराग पासवान ने अपने फ्लैट में पिता रामविलास पासवान का पिंडदान करके यह संदेश देने की कोशिश की है कि अपने पूर्वजों के प्रति दिल में सम्मान होना ज्यादा जरूरी है। इसलिए आप जहां कहीं भी हैं वहीं अपने पितरों को पिंडदान कर सकते हैं। उन्हें याद कर सकते हैं।
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…