'कोल्डप्ले' के क्रिस मार्टिन गर्लफ्रेंड के साथ मुंबई की सड़कों पर निकल पड़े घूमने, किसी ने नहीं पहचाना इन्हें
Updated on
21-01-2025 02:27 PM
'कोल्डप्ले' सिंगर क्रिस मार्टिन इस वक्त अपने मुंबई वाले कॉन्सर्ट को लेकर हिन्दुस्तानियों के दिलों पर राज कर रहे हैं। इस इवेंट से पहले क्रिस अपनी गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस डकोटा जॉनसन के साथ मुंबई की सड़कों पर घूमते दिखे। मजेदार ये है कि हाथों में हाथ डाले ये दोनों घूमते रहे और भीड़ में से शायद ही किसी ने इन्हें पहचाना हो।
जिस 'कोल्डप्ले' बैंड के लिए इस वक्त मुंबई के सारे लोग दीवाने हुए जा रहे हैं, उसी के लीड सिंगर वहां पब्लिक के बीच घूमते-फिरते दिखे। काफी लोगों ने बस एक विदेशी कपल समझा और उन्हें पहचाना ही नहीं। हालांकि, कुछ की निगाहें थमी लेकिन इन सबके बीच दोनों हाथों में हाथ डाले मजे में कभी बस स्टॉप के पास भीड़ के साथ खड़े दिखे तो कभी इधर-उधर घूमते दिखे।
क्रिस अपनी कार की तलाश करते दिख रहे हैं
सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें क्रिस अपनी कार की तलाश कर रहे हैं। इससे पहले क्रिस मार्टिन डकोटा जॉनसन के साथ 20 जनवरी को मुंबई के मंदिरों में भी दर्शन करने पहुंचे थे।
भगवान शिव के मंदिर बाबुलनाथ पहुंचे थे कपल
डकोटा कैजुअल ब्रंच डेट पर बेहद खूबसूरत दिख रही थीं। शुक्रवार को कोल्डप्ले के पहले नवी मुंबई परफॉर्मेंस से पहले, क्रिस और डकोटा ने भगवान शिव के मंदिर बाबुलनाथ पहुंचे थे। इस वक्त मुंबई के दिल और दिमाग पर क्रिस मार्टिन का जादू खूब चल रहा है।
NEET पेपर लीक मामले में जंतर-मंतर से शुरू हुए छात्रों के प्रदर्शन पर तमाम बॉलीवुड सितारों के बीच राजकुमार राव भी उतरे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए…
नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर चल रहे स्टूडेंट्स के आंदोलन के सपोर्ट में जहां तमाम बॉलीवुड सितारे उतर आए हैं वहीं सोनू निगम के हालिया…
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने NEET-UG 2026 एग्जाम पेपर लीक पर मोदी सरकार को फिर से घेरा है। एक ताजा इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि जो खुद अनपढ़…
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्क्रिप्ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्ली में…
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…