Select Date:

CID के इंस्पेक्टर फ्रेडरिक्स का निधन 5 दिन पहले हॉस्पिटल में हुए थे एडमिट, वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे दिनेश

Updated on 05-12-2023 03:07 PM

सोनी टीवी के मशहूर टीवी शो CID में इंस्पेक्टर फ्रेडरिक्स का रोल प्ले करने वाले एक्टर दिनेश फड़नीस का निधन हो गया है। इस बात की कन्फर्मेशन दिनेश के दोस्त और को-स्टार दयानंद शेट्टी ने दी है।

 दयानंद ने कहा, ‘दिनेश काफी वक्त से बीमार चल रहे थे। उन्हें हार्ट अटैक नहीं आया था। कुछ हेल्थ प्रॉब्लम थी। वो खुद ही हॉस्पिटल जाकर एडमिट हो गए थे। एडमिट होने के बाद जब उन्होंने ट्रीटमेंट लेना शुरू किया तब दूसरे कॉम्प्लिकेशन होने शुरू हो गए।’

आज दोपहर बोरीवली ईस्ट में होगा अंतिम संस्कार
वहीं रिपोर्ट्स की मानें तो 57 साल के दिनेश के निधन की वजह मल्टीपल ऑर्गन फेलियर रही। उन्होंने सोमवार रात करीबन 12 बजे मुंबई के तुंगा अस्पताल में आखिरी सांस ली।

उनका अंतिम संस्कार मंगलवार दोपहर मुंबई के बोरीवली ईस्ट में किया जाएगा।

पिछले दो दिन में आया था सुधार: दयानंद
दयानंद के अनुसार, अस्पताल में भर्ती किए जाते वक्त दिनेश की हालत नाजुक थी। उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। हालांकि, 1 दिन बाद दिनेश की हालत में सुधार देखने को मिला था। उनकी बॉडी अच्छी तरह रिस्पॉन्ड कर रही थी। घरवालों और करीबियों को उम्मीद थी कि वो जल्द ठीक होकर घर लौटेंगे।

उनके साथ रहते थे तो हंसी नहीं रुकती थी: दयानंद
दया ने आगे कहा, ‘उनके साथ जब भी रहते, वो हमें काफी हंसाते थे। वे टीम के सबसे लाडले सदस्य हुआ करते थे। मेरी और उनकी दोस्ती बहुत साल पुरानी थी। उनके साथ जब भी रहते तो हमारी हंसी कभी नहीं रुकती थी। वो हमेशा हंसते रहते थे, यही उनकी खासियत थी। वो बहुत स्पेशल सोल थे। उनके साथ कई सारी स्पेशल मेमोरीज हैं। आज बस उन मेमोरीज को हम सिर्फ याद कर सकते हैं।’

CID शो से मिली थी पहचान
दिनेश फड़नीस को साल 1998 में शुरू हुए टेलीविजन शो CID से खास पहचान मिली थी। शुरुआती कुछ एपिसोड्स में उन्होंने सख्त पुलिस इंस्पेक्टर फ्रेडरिक्स का रोल प्ले किया था, हालांकि बाद में उन्हें बतौर कॉमेडियन पेश किया जाने लगा। ये शो साल 2018 तक सोनी टीवी पर टेलीकास्ट हुआ है।

कोविड लॉकडाउन के दौरान भी CID के कुछ एपिसोड री-टेलीकास्ट किए गए थे। टीवी शोज के अलावा दिनेश मराठी फिल्मों का भी अहम हिस्सा हैं। दिनेश ने 'सरफरोश' और 'मेला' जैसी फिल्मों में भी काम किया था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.