भंगेल एलिवेटेड रोड की एक लेन मार्च 2024 में खोलने का दावा, जानिए अब तक कितना काम हुआ है पूरा
Updated on
05-12-2023 02:06 PM
नोएडा: उत्तर प्रदेश के नोएडा में ट्रैफिक को स्मूद बनाने के लिए तमाम योजनाओं की गति को तेज कर दिया गया है। इसी क्रम में भंगेल एलिवेटेड रोड प्रोजेक्ट की भी समीक्षा नोएडा अथॉरिटी के स्तर पर की गई। समीक्षा के क्रम में दावा किया गया कि अगाहपुर से एनपीईजेड सेक्टर-82 तक बन रहे 4.5 किलोमीटर के भंगेल एलिवेटेड रोड का काम 75 प्रतिशत पूरा हो गया है। नोएडा अथॉरिटी के अधिकारियों का दावा है कि मार्च 2024 तक एलिवेटेड रोड की एक लेन को खोल दिया जाएगा। इस लेन से सेक्टर-41 आगाहपुर से फेज टू की तरफ ट्रैफिक निकलने लगेगा।
भंगेल एलिवेटेड रोड पूरी तरह जुलाई-अगस्त 2024 तक बनकर तैयार होगा। सोमवार को अथॉरिटी में हुई प्रॉजेक्ट की समीक्षा में यह तथ्य सामने आए। आगे हर हफ्ते अथॉरिटी निर्माण एजेंसी सेतु निगम से लक्ष्य और हुए काम की अपडेट लेगी।एलिवेटेड रोड का निर्माण जून-2020 में शुरू हुआ था। करार के मुताबिक एलिवेटेड रोड का काम सात दिसंबर 2022 तक पूरा होना था। करीब सात महीने तक काम बंद होने के कारण इस साल अक्तूबर में दोबारा से एलिवेटेड रोड का काम शुरू हुआ था। लागत विवाद के कारण इसका काम बंद पड़ा था।
अथॉरिटी अधिकारियों का दावा है कि अब मौके पर काम तेजी से चल रहा है। नोएडा अथॉरिटीऔर सेतु निगम के बीच आपसी सहमति से अतिरिक्त 139 करोड़ रुपए लागत तय की जा चुकी है। आपसी सहमति बनने पर अथॉरिटी ने अक्टूबर में करीब 15 करोड़ रुपये सेतु निगम को दे भी दिए हैं। इसके अलावा 30 करोड़ रुपये की लागत बरौला टीप्वाइंट पर बनने वाले लूप में भी आने का अनुमान है। अभी तक एलिवेटेड रोड की कुल लागत 468 करोड़ रुपये रहने का अनुमान था। अब यह अनुमान 600 करोड़ के ऊपर पहुंच रहा है।
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…