Select Date:

कपड़े-घड़ी आलमारी में और पैसे कार्टन में, केके पाठक के घूसखोर अफसर से क्या-क्या मिला

Updated on 09-12-2023 12:57 PM
सिवान: बिहार शिक्षा विभाग के एक अफसर के यहां अकूत संपत्ति की जानकारी विजिलेंस को मिली है। इस दौरान एक डायरी मिली, जिस पर काली कमाई का पूरा हिसाब-किताब दर्ज है। सिवान के जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) मिथिलेश कुमार के पटना के फ्लैट, सिवान स्थित आवास और ऑफिस पर निगरानी की टीम ने एक साथ छापेमारी की। निगरानी विभाग ने सिवान में महादेवा के मिशन कंपाउंड स्थित आवास और पटना के बोरिंग रोड के कवि रमन पथ स्थित देवदत्त मेंशन के फ्लैट नंबर 202 में धावा बोला। इस दौरान मिथिलेश कुमार के आवास, कार्यालय से 16 लाख कैश, ज्वेलरी, 7 जमीन और 5 फ्लैट के कागज सहित अन्य चीजें बरामद की।

डायरी में घूस का हिसाब-किताब


सिवान DEO मिथिलेश कुमार के ठिकानों पर छापेमारी में एक डायरी मिली है। जिसमें लेनदेन का पूरा रेकॉर्ड है। मिथिलेश कुमार ने किससे कब, कहां, किस काम के लिए, किस दिन, किस समय, कितने पैसे लिए हैं, इसका लेखा-जोखा है। इसके साथ ही कितना बकाया है और पैसा नहीं दिए जाने की स्थिति में किस जगह पर काम को लटकाना है। इसका पूरा हिसाब-किताब है।
निगरानी विभाग ने मिथिलेश कुमार के डायरी, पैन ड्राइव के साथ ही कंप्यूटर और मोबाइल को भी जब्त किया है। जिससे भ्रष्टाचार में शामिल दूसरे नामों को भी उजागर किया जा सके। हालांकि, छापेमारी की कार्रवाई पूरी तरह से गुप्त चली। निगरानी विभाग की टीम मिथिलेश कुमार के आवास के अंदर पहुंचते ही दरवाजा पूरी तरह से बंद कर लिया। इस दौरान सुबह 10.30 बजे तक आसपास के लोगों को भी निगरानी विभाग की ओर से किए जाने वाली छापेमारी की जानकारी नहीं थी।

कपड़े-घड़ी आलमारी में और पैसे कार्टून में


मिथिलेश कुमार ने आलमारी में कपड़े, घड़ियां, टाई, पैन और ज्वेलरी बहुत ही संभाल कर रखे थे लेकिन पैसे लावारिस स्थिति में पड़े हुए थे। बरामद पैसे एक पॉलिथीन में रख कर पेपर में लपेट हुए थे। उसे रद्दी कार्टन में फेंक दिया गया था। उसके ऊपर बेकार कपड़े पड़े हुए थे। जिससे पैसे के बारे में कोई जानकारी नहीं हो सके।

निगरानी की टीम ने बरामद नोट 500-500 के 16 गड्डियां बरामद की। नोट के ऊपर उसकी संख्या डीईओ ने पेंसिल से लिख रखी थी। कार्यालय में मिथिलेश कुमार फाइलों के बीच में पैसे छिपा कर रखे थे।

छापेमारी में क्या-क्या हुई बरामदगी


  • सीवान स्थित कार्यालय से मिले 2 लाख 22 हजार 500 रुपए
  • सीवान स्थित आवास से 11 लाख 85 हजार रुपए
  • पटना स्थित आवास में 2 लाख रुपए पाए गए
  • मिथिलेश कुमार के पास ग्रेटर नोएडा में 4 फ्लैट
  • औरंगाबाद में 5 जमीन के कागज की बरामदगी हुई
  • पटना में 1 फ्लैट और 2 जमीन के कागज भी मिले
  • कई चेक बरामद हुए। जिससे चल और अचल संपत्ति के खरीद फरोख्त की जानकारी मिली

अप्रैल में राज्यपाल से हुए थे सम्मानित


सिवान के डीईओ मिथिलेश कुमार को अप्रैल में अच्छे कार्यों के लिए राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने सम्मानित किया था। ये सम्मान उन्हें विभिन्न तरह के परीक्षाओं को सही, व्यवस्थित और सुचारू रुप से संचालित करने के लिए दिया गया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
 01 August 2026
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
 31 July 2026
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
 31 July 2026
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
 31 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
 31 July 2026
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…
Advt.