सीएम भजनलाल आज भरतपुर दौरे पर, इससे पहले अफसरों के साथ पहली बैठक में जानें क्या दी हिदायत
Updated on
19-12-2023 12:19 PM
जयपुर : नए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा अपना कार्यभार ग्रहण करने के बाद पूरे एक्शन मोड में हैं। उनकी मंशा है कि चुनाव से पहले बीजेपी ने जनता से जो वादें किए, उसको पूरा करें। इसको लेकर अब नई सरकार अपने 100 दिनों का विशेष प्लान तैयार कर रही है। इस सम्बंध में मुख्यमंत्री भजनलाल ने सभी विभागों के अधिकारियों को सचिवालय में बैठक के दौरान निर्देश दे दिए हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का दावा है कि बीजेपी की योजनाएं प्रभावित रूप से लागू होंगी और आम जनता तक पहुंचेगी। इसके लिए जमीन स्तर पर काम किया जाना जरूरी है।
भ्रष्टाचारियों को बचाया तो, फिर नहीं होगी खैर!
बीजेपी ने चुनाव से पहले राज्य में भ्रष्टाचार खत्म करने का वादा किया था। इसको ध्यान में रखते हुए सचिवालय में आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री भजनलाल भ्रष्टाचार पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि राजस्थान में अब भ्रष्टाचार बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि भ्रष्टाचारियों का बचाव करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों की भी खैर नहीं होगी। उन्हें भी नही बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने स्पष्ट रूप से संकेत दे दिए हैं कि प्रशासन में किसी भी प्रकार का भ्रष्टाचार अब स्वीकार्य नहीं होगा।
10 दिन के भीतर अधिकारी कार्य योजना पेश करें
दिल्ली से लौटने के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल ने सोमवार को सचिवालय में अधिकारियों की बैठक ली। इस बैठक में उन्होंने अपनी मंशा अधिकारियों को स्पष्ट रूप से बता दी। इसमें उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को 10 दिन का समय देते हुए कहा कि 100 दिन की कार्य योजना तैयार कर प्रस्तुत करें। इसमें बताया जाए कि विभाग आने वाले 100 दिन में कौन-कौन से काम करने वाला है। बता दें कि बीजेपी ने राजस्थान को भ्रष्टाचार मुक्त प्रदेश बनाने का दावा किया है। नई सरकार की प्राथमिकताएं है। महिला सुरक्षा के साथ कड़ी कानून व्यवस्था लागू हो, ताकि राज्य में अपराध रुक सके।
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…