सीएम हेमंत सोरेन को फिर समन, सांसद निशिकांत दूबे बोले- '24 अगस्त को राजा साहब को ईडी ने चाय पर बुलाया'
Updated on
19-08-2023 01:29 PM
रांचीः प्रवर्तन निदेशालय की ओर से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को फिर से समन भेजा गया है। इससे पहले ईडी की ओर से 14 अगस्त को उन्हें समन भेज कर ईडी के जोनल ऑफिस में पूछताछ के लिए बुलाया गया था। लेकिन पिछले समन में कानूनी सलाह लेने की बात कह कर सीएम हेमंत सोरेन ईडी ऑफिस नहीं पहुंचे थे। अब बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे की ओर से एक ट्वीट किया गया है। जिससे यह जानकारी मिल रही है कि अब हेमंत सोरेन को 24 अगस्त को पूछताछ के लिए ईडी ने रांची के एयरपोर्ट रोड स्थित जोनल ऑफिस बुलाया है।
निशिकांत दुबे के ट्वीट से मचा हड़कंप
गोड्डा के बीजेपी सांसद सांसद निशिकांत दुबे ने ट्वीट में लिखा है- 24 अगस्त को राजा साहब को प्रवर्तन निदेशालय ने फिर चाय पर बुलाया है।’ माना जा रहा है कि ये ट्वीट उन्होंने सीएम हेमंत सोरेन के लिए किया गया है। हालांकि अभी ईडी की ओर से इस संबंध में किसी तरह की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
14 अगस्त को सीएम हेमंत सोरेन ईडी ऑफिस नहीं पहुंचे
इससे पहले ईडी के समन पर सीएम हेमंत सोरेन 14 अगस्त को जोनल ऑफिस पहुंचने की जगह एक लिफाफे में कुछ डॉक्यूमेंट ईडी दफ्तर भेजा था। प्रारंभ में यह बात सामने आ रही थी कि उन्होंने इस डॉक्यूमेंट को भेज कर ईडी से समय की मांग की है। लेकिन बाद में ये बात सामने आई कि हेमंत सोरेन ने ईडी को अपना समन वापस लेने के लिए कहा है। इस संबंध में भी सीएमओ या ईडी की ओर से किसी तरह की आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। बताया जा रहा है कि ईडी के अधिकारी सीएम हेमंत सोरेन को लैंड स्कैम मामले में पूछताछ करना चाहते हैं। इस मामले में आईएएस छवि रंजन समेत कई अन्य आरोपियों की पहले ही गिरफ्तारी हो चुकी हैं।
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…