कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा आएंगे सीएम शिवराज, लाडली बहनों के साथ खाएंगे खाना, क्या है मामा का प्लान
Updated on
06-12-2023 12:34 PM
छिंदवाड़ाः विधानसभा चुनाव में भले ही छिंदवाड़ा ने बीजेपी का साथ नहीं दिया। लेकिन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अभी भी बुरा नहीं माना है। इसके उलट वो सबसे पहले छिंदवाड़ा में ही जनता का आभार व्यक्त करने बुधवार 12:00 बजे पहुंचने वाले हैं। सीएम शिवराज यहां सिर्फ जनसभा को संबोधित कर जनता का आभार व्यक्त करने नहीं आ रहे है। जनसभा के साथ ही शहर के पातालेश्वर वार्ड में एक आदिवासी कार्यकर्ता के यहां भोजन भी करेंगे। उनके इस दौरे को लेकर सियास गलियारों में लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चाएं तेज हुईं।
दरअसल, छिंदवाड़ा में पातालेश्वर एक अकेली ऐसी वार्ड है जहां बोजेपी को जीत मिली है। ऐसे में कार्यकर्ता को उत्साहित करने के लिए मुख्यमंत्री का यह फार्मूला वाकई में काबिले तारीफ है। इसके साथ ही सीएम की छिंदवाड़ा दौरे को लेकर राजनीतिक जानकारों का कहना है कि वह अब मिशन 2024 की तैयारी में जुड़ गए हैं। एक आदिवासी कार्यकर्ता के घर भोजन करने के बाद वह यही संदेश देने की कोशिश कर रहे हैं कि विधानसभा चुनाव ही नहीं अब लोकसभा चुनाव में भी पूरी तैयारी के साथ भाजपा यहां मिली पराजय को जीत में परिवर्तित करने की कोशिश करेगी।
सातों सीटों पर मिली हार, अब लोकसभा पर फोकस
अपने पिछले दौर में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने छिंदवाड़ा की जनता को ऐसा भरोसा दिलाया था कि चुनाव जीतने के बाद वह सबसे पहले छिंदवाड़ा आएंगे। अपना वादा निभाते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान छिंदवाड़ा आ रहे हैं। यहां सातों सीट पर मिली करारी हार के बावजूद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कार्यकर्ताओं के मन में फिर से नहीं ऊर्जा भरकर लोकसभा चुनाव की तैयारी का रोड मैप तैयार करेंगे। देखना यह भी दिलचस्प होगा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान छिंदवाड़ा से बंपर जीत के बाद कौन सा संदेश देंगे।
भाजपा के लिए गुटबाजी है बड़ी चुनौती
कमलनाथ के गढ़ में बीजेपी ने जिस तैयारी के साथ अपने दिग्गजों को चुनाव मैदान में उतारा था उसके मुताबिक परिणाम नहीं आए ऐसे में कहीं ना कहीं पार्टी में भीतर घात की आवाज उठ रही है। ऐसे मुख्यमंत्री तमाम सभी नेताओं को एक मंच पर लाकर लोकसभा चुनाव में पूरी दमखम के साथ जुट जाने को लेकर भी सन्देश देंगे। हालांकि पार्टी के अंदरूनी सूत्रों की माने तो कुछ बड़े पदाधिकारी की शिकायत की गई है जिन्होंने विधानसभा चुनाव में पार्टी का काम नहीं किया है देखना दिलचस्प होगा कि क्या मुख्यमंत्री के दौर में सभी नेताए एक साथ नजर आएंगे।
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…