उमेश पाल हत्याकांड में शहीद सिपाहियों के परिवारों को सीएम योगी करेंगे सम्मानित, स्मृति दिवस किए जाएंगे याद
Updated on
16-10-2023 01:28 PM
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में बहुचर्चित उमेश पाल हत्याकांड के दौरान शहीद सिपाहियों को यूपी सरकार याद करेगी। 21 अक्टूबर को लखनऊ स्थित रिजर्व पुलिस लाइन्स में मनाए जाने वाले पुलिस स्मृति दिवस के मौके पर दोनों शहीद सिपाहियों के परिजन भी भाग लेंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ उमेश पाल हत्याकांड के दौरान शहीद हुए कॉन्स्टेबल संदीप निषाद और राघवेंद्र सिंह के परिवारीजनों को सम्मानित करेंगे। प्रयागरात में 24 फरवरी को अतीक अहमद गैंग के शूटरों ने सरेआम उमेश पाल की हत्या कर दी थी। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में हत्यारों में अतीक अहमद के तीसरे बेटे असद को शूटरों को लीड करते देखा गया। अब तक इस मामले में असद अहमद समेत चार शूटरों का एनकाउंटर हो चुका है।
कॉन्स्टेबल संदीप निषाद और राघवेंद्र सिंह विधायक राजू पाल हत्याकांड के गवाह उमेश पाल की सुरक्षा में तैनात थे। 24 फरवरी को जब अतीक के बेटे असद ने गैंग के अन्य लोगों ने उमेश पाल के घर के बाहर उन पर हमला किया तो संदीप और राघवेंद्र ने गैंग के लोगों से मोर्चा लिया। हालांकि दोनों ही हमलावरों की गोलियों और बम की चपेट में आ गए। इसमें संदीप निषाद की मौके पर ही मौत हो गई थी।
गंभीर रूप से घायल राघवेंद्र सिंह को लखनऊ के पीजीआई में भर्ती कराया गया था। जहां बाद में उन्होंने भी दम तोड़ दिया था। शहीद कॉन्स्टेबल संदीप निषाद आजमगढ़ के बिसईपुर गांव के रहने वाले थे। वहीं कॉन्स्टेबल राघवेंद्र सिंह रायबरेली के लालगंज के कोरिहरा गांव के रहने वाले थे। सीएम योगी आदित्यनाथ दोनों शहीद सिपाहियों की वीरता को सलाम करेंगे।
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…