Select Date:

पंजाब-यूपी-राजस्थान में कोल्ड डे का अलर्ट MP समेत 10 राज्यों में कोहरा, दिल्ली में 24 ट्रेनें लेट

Updated on 11-01-2024 12:19 PM

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ समेत उत्तर भारत के राज्यों में ठंड का असर बरकरार है। पंजाब, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में आज (गुरुवार 11 जनवरी) कड़ाके की ठंड का अलर्ट जारी किया गया है। माउंट आबू में तापमान 0° के नीचे पहुंच गया। इससे वहां पर सड़कों पर बर्फ की परत देखने को मिली।

देश के 10 राज्यों में दिन की शुरुआत घने कोहरे के साथ हुई। इनमें पंजाब, उत्तर प्रदेश, त्रिपुरा, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, दिल्ली, मध्य प्रदेश, बिहार, असम और राजस्थान शामिल हैं। घने कोहरे के कारण पंजाब के बठिंडा में विजिबिलिटी शून्य रिकॉर्ड की गई। वहीं, दिल्ली में विजिबिलिटी 50 मीटर रही। इस वजह से 24 ट्रेनें अपने निर्धारित समय पर स्टेशन नहीं पहुंच सकीं। राजस्थान से आने वाली कुछ ट्रेनें 6 घंटे तक लेट हुईं।

उधर, दक्षिण के राज्यों में कोहरे का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और लक्षद्वीप के कुछ हिस्सों में आज बारिश हो सकती है।

आगे कैसा रहेगा मौसम
IMD के मुताबिक, उत्तर भारत और मध्य भारत के 16 राज्यों में शुक्रवार को घना कोहरा देखने को मिल सकता है। इनमें राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, असम, मेघालय, मिजोरम, त्रिपुरा, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश ओडिशा, बिहार, पश्चिम बंगाल और सिक्किम शामिल हैं।

स्काईमेट के मुताबिक, अगले 24 घंटे के दौरान हरियाणा, पंजाब और उत्तरी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में सीवियर कोल्ड की स्थिति बन सकती है। साथ ही अगले 24 घंटे में मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, केरल, लक्षद्वीप, तेलंगाना, कर्नाटक और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है।

मध्य प्रदेश: कड़ाके की ठंड की चपेट में पूरा प्रदेश, 12 शहरों में दिन में 20° से कम टेम्परेचर

वेस्टर्न डिस्टरबेंस के एक्टिव होने से मध्य प्रदेश घने कोहरे के आगोश में है। कुछ जिलों में हल्की बारिश भी हो रही है। गुरुवार (11 जनवरी) सुबह कई जिलों में घना कोहरा और कड़ाके की ठंड रही। मौसम विभाग के मुताबिक आज इंदौर, रतलाम, खंडवा, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, झाबुआ, धार, बैतूल, बुरहानपुर में मौसम बदला रहेगा। हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
 01 August 2026
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
 31 July 2026
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
 31 July 2026
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
 31 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
 31 July 2026
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…
Advt.