Select Date:

राजस्थान समेत 4 राज्यों में कोल्ड वेव का अलर्ट MP के 8 शहरों में तापमान 5º के नीचे पहुंचा

Updated on 23-01-2024 12:51 PM

उत्तर-पश्चिम से लेकर नॉर्थ ईस्ट तक भारत के राज्यों में कड़ाके की ठंड का असर बरकरार है। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और पश्चिम बंगाल में आज शीत लहर का अलर्ट है। इन राज्यों में बीते दो दिनों से तापमान 3º-7º के बीच बना हुआ है। मौसम विभाग ने कहा है कि आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ेगी। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी देखने को मिलेगी। इससे उत्तर भारत के राज्यों में ठिठुरन बढ़ेगी।

मध्य भारत के राज्यों में उत्तर भारत से ज्यादा सर्दी देखने को मिल रही है। MP के 5 शहरों में तापमान 5 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। दतिया में सबसे कम 2.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं, राजस्थान के फतेहपुर में तापमान 1.6 डिग्री पहुंच गया है।

उधर, देश के 15 राज्यों की दिन की शुरुआत सुबह घने कोहरे के साथ हुई। पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, बिहार, ओडिशा और नॉर्थ के 4 राज्यों में कोहरे के कारण विजिबिलिटी प्रभावित हुई। UP के आगरा में आज सुबह विजिबिलिटी जीरो थी। वहीं, वाराणसी-प्रयागराज में 25 मीटर और राजधानी दिल्ली में 50 मीटर से दूर देखना मुश्किल हो रहा था।

घने कोहरे के कारण दिल्ली में कई फ्लाइट्स समय पर उड़ान नहीं भर सकीं। वहीं, देश के अलग-अलग हिस्सों से आ रही 28 ट्रेनें भी अपने निर्धारित समय पर दिल्ली नहीं पहुंच सकीं। इससे यात्रियों को घंटों एयरपोर्ट और स्टेशन पर इंतजार करना पड़ा।

दक्षिण भारत के राज्यों में उत्तर भारत की तुलना में ठंड कम देखने को नहीं मिल रही है। लेकिन यहां बारिश की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग ने तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा महाराष्ट्र के विदर्भ, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में भी आज हल्की बरसात हो सकती है।

आगे कैसा रहेगा मौसम

  • सर्दी: भारतीय मौसम विभाग और प्राइवेट वेदर एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, अगले 24 घंटे के दौरान उत्तर भारत और मध्य भारत के राज्यों में ठंड का असर बरकरार रहेगा। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान, उत्तरी मध्य प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में कोल्ड वेव चलेगी। इन राज्यों में कल कोल्ड डे की स्थिति भी बन सकती है।
  • कोहरा: स्काईमेट के मुताबिक, कोहरे की स्थिति उत्तर भारत के राज्यों में बरकरार रहेगी। इससे विजिबिलिटी पर फर्क पड़ेगा। फ्लाइट्स और ट्रेनें कल भी प्रभावित हो सकती हैं।
  • बारिश: अगले 24 घंटे में आंध्र प्रदेश, केरल, लक्षद्वीप, सिक्किम , छत्तीसगढ़, ओडिशा और महाराष्ट्र के विदर्भ में बरसात की संभावना है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
 01 August 2026
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
 31 July 2026
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
 31 July 2026
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
 31 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
 31 July 2026
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…
Advt.