Select Date:

IPL की तर्ज पर RPL का रंगारंग आगाज, CM गहलोत संग कपिल देव भी रहे मौजूद, लीग को बताया बेहतर कदम

Updated on 28-08-2023 01:25 PM
Rajasthan News जोधपुर : राजस्थान क्रिकेट संघ की ओर से इंडियन प्रीमियर लीग की तर्ज पर राजस्थान प्रीमियर लीग का आयोजन करवाया जा रहा है। रविवार 27 अगस्त की शाम को जोधपुर के बरकतुल्ला खां स्टेडियम में इस लीक का भव्य आगाज हुआ। इसका शुभारंभ राज्यपाल कलराज मिश्र, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी, ब्राण्ड एम्बेसेडर और देश के लोकप्रिय क्रिकेट खिलाड़ी कपिल देव ने किया। इस दौरान राजस्थान क्रिकेट संघ के अध्यक्ष वैभव गहलोत सहित कई गणमान्य नागरिक जनप्रतिनिधि और क्रिकेट प्रेमी मौजूद रहे।

राज्यपाल ने किया आरपीएल की ट्रॉफी का अनावरण

राज्यपाल कलराज मिश्र राजस्थान प्रीमियर लीग की ट्रॉफी का अनावरण किया। आरसीए अध्यक्ष और उनकी पूरी टीम को दी बधाई देते हुए राज्यपाल कहा कि क्रिकेट ऐसा खेल है जिसे पूरी दुनिया में पसंद किया जाता है। जब भी क्रिकेट मैच होता है तब लोग इस खेल को जुनून की हद तक डूबकर देखते हैं। राज्यपाल ने कहा कि खेलों की सबसे बड़ी विशेषता यह होती है कि यहां हार-जीत प्रमुख नहीं होती बल्कि वहां स्वस्थ प्रतिस्पर्द्धा होती है जिसमें टीम भावना से खेलों की सार्थकता का दिग्दर्शन होता है। खेल व्यक्ति को उदात्त बनाते हुए समूह के लिए सोचने को प्रेरित करते हैं।

नया इतिहास रच रहा है आरपीएल

आरपीएल के आगाज के दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि यह सिर्फ आरपीएल का आगाज नहीं है बल्कि यह क्षण अपने आप में एक इतिहास रच रहा है, क्योंकि जब कभी आरपीएल का जिक्र होगा तो जोधपुर की धरती ,यहां के बरकतुल्लाह खां स्टेडियम का भी जिक्र होगा। उन्होंने इस आयोजन की सफलता के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस पहल से राजस्थान के क्रिकेट प्रेमियों और खेल प्रतिभाओं को एक मंच मिलेगा। इसकी जोधपुर से शुरुआत होना सुखद अनुभूति और विशेष अवसर है।

प्रदेश सरकार खेल विकास के लिए प्रतिबद्ध

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार खेल और खेल प्रतिभाओं के सर्वांगीण उत्थान के लिए हमेशा प्रतिबद्ध रही है। इसी क्रम में राज्य में राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक के बाद अब शहरी ओलंपिक भी आयोजित किया जा रहा है। इन ओलंपिक में हर वर्ग और हर आयु के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। गहलोत ने राजस्थान मिशन 2030 का जिक्र किया और कहा कि राजस्थान प्रदेश आने वाले समय में खेल जगत में एक अलग मुकाम बनाएगा। मुख्यमंत्री ने ब्राण्ड एम्बेसेडर विख्यात क्रिकेटर कपिल देव को स्मृति चिन्ह भेंट किया।


खेल प्रतिभाओं का भविष्य उज्ज्वल - डॉ. सीपी जोशी

राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के मुख्य संरक्षक एवं राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी ने आरसीए अध्यक्ष वैभव गहलोत को बधाई दी और राजस्थान की खेल प्रतिभाओं के उज्ज्वल भविष्य की आशा जताते हुए कहा कि इस स्टेडियम से खेलने वाली खेल प्रतिभाएं राजस्थान का नाम रोशन करेंगी। ब्राण्ड एम्बेसेडर और देश के लोकप्रिय क्रिकेट खिलाड़ी कपिल देव ने राजस्थान प्रीमियर लीग के आयोजन को आरसीए का बेहतर कदम बताया। कपिल देव ने कहा कि इस लीग के साथ खेल प्रतिभाओं को नए अवसर मिलेंगे। उन्होंने सभी खिलाड़ियों से खेल को पूरे जोश और खेल भावना से खेलने का आह्वान किया।

वैभव गहलोत ने दिया स्वागत भाषण, सीएम का आभार जताया

आरपीएल के आगाज के दौरान राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष वैभव गहलोत ने सभी अतिथियों एवं खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए राजस्थान प्रीमियर लीग आयोजन के उद्देश्यों के बारे में जानकारी दी और प्रदेश में क्रिकेट तथा खिलाड़ियों के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने ने कहा लंबे समय से राज्य की अपनी एक अलग लीग शुरू करने की मांग चल रही थी, जिसको देखते हुए क्रिकेट प्रेमियों एवं क्रिकेट प्रतिभा को एक मंच देने के लिए यह लीग आरंभ की गई।उन्होंने मुख्यमंत्री का अभार जताते हुए कहा कि उन्होंने निरन्तर रूप से आरसीए को अपना विश्वास और सहयोग दिया जिससे राजस्थान क्रिकेट के क्षेत्र में नई प्रतिभाओं को मंच देने की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
 01 August 2026
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
 31 July 2026
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
 31 July 2026
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
 31 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
 31 July 2026
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…
Advt.