बच्चों के साथ पाकिस्तान वापस आ जाओ... पबजी लवर के लिए भारत आई सीमा हैदर के पति ने क्या कहा?
Updated on
07-07-2023 07:17 PM
इस्लामाबाद: पबजी गेम के साथ शुरू हुई लव स्टोरी के चक्कर में पाकिस्तान की एक महिला भारत भाग कर आई थी। सीमा हैदर (27) नेपाल के रास्ते अपने प्रेमी से मिलने आई थी, जिसे बाद में पुलिस ने प्रेमी संग गिरफ्तार कर लिया। अब इस महिला का पति सामने आया है और इस मामले पर अपना पक्ष रखा है। बीबीसी उर्दू की रिपोर्ट के मुताबिक सीमा का पति गुलाम हैदर जखरानी सऊदी अरब में नौकरी करता है। पिछले तीन साल से वह वहां काम करता है। सीमा के पति ने कहा कि दोनों एक दूसरे से प्यार करते थे और उनकी लव मैरिज हुई थी।
सीमा भारत के सचिन मीणा (22) से पबजी गेम के जरिए कई साल पहले संपर्क में आई थी। गुलाम के मुताबिक उन दोनों के प्यार में भी सबसे बड़ा रोल फोन का था। मिस कॉल के जरिए 2014 में दोनों का संपर्क हुआ था और तीन-चार महीने की बातचीत के बाद दोनों ने शादी का फैसला किया। सीमा के रिश्तेदार इससे खुश नहीं थे, इसी कारण उन्होंने कोर्ट मैरिज करने का फैसला किया। गुलाम के मुताबिक बाद में सीमा के परिवार वालों ने शादी को मान लिया, जिसके बाद वह कराची रहने चले गए जहां सीमा के पिता और बहन रहती थीं।
रिक्शा चलाता था पति
गुलाम के मुताबिक कराची में जब वह आए तो उनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। इसके बावजूद भी इनका गरीबी को लेकर कोई झगड़ा नहीं हुआ। वह रिक्शा चलाते थे और जब सऊदी में नौकरी मिल गई तो वह वहां चले गए। मजदूरी करके वह पैसे घर भेजते थे। इस दौरान वह अपनी पत्नी से फोन पर बात करते थे। उन्होंने बताया कि सीमा घर छोटा होने की बात कह कर एक किराए के मकान में शिफ्ट हो गई थी। लेकिन 9 मई को पाकिस्तान में बवाल के बाद इंटरनेट बंद हो गया तो उनकी बात न हो सकी।
सीमा को नहीं दिया तलाक
गुलाम के मुताबिक जब इंटरनेट शुरू हुआ तब भी सीमा का फोन नहीं लगा, जिसके बाद उन्होंने अपने साले को उसके पास भेजा। यहां पहुंचने पर मकान मालिक ने बताया कि सीमा गांव में घर खरीदने की बात कह कर यहां से गई है और फिर नहीं लौटी है। गुलाम के मुताबिक गांव में पता करने पर जानकारी हुई कि उसने घर और सभी गहने बेच दिए हैं। बाद में पता चला कि वह दुबई और वहां से नेपाल चली गई हैं। सोशल मीडिया के जरिए उन्हें पता चला कि उनकी पत्नी जेल में बंद हैं। गुलाम का कहना है कि उनकी पत्नी बहक गई थीं और बच्चों के साथ वापस आना चाहिए। गुलाम का कहना है कि सीमा का तलाक का दावा झूठा है। उन्हें सीमा पर विश्वास था और इसीलिए उन्होंने उसी के नाम पर घर भी रखा था।
काठमांडू: नेपाल ने भारत से अनुरोध किया है कि वह नेपाली नागरिकों के बॉयोमेट्रिक राष्ट्रीय पहचान पत्र (Natioanl Identity Card) को यात्रा दस्तावेज के रूप में मान्यता दे। राजनयिक चैनलों…
तेहरान: होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमले का ईरान का दांव कामयाब होता दिख रहा है। पिछले तीन दिनों के मैरीटाइम डेटा से पता चलता है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से…
काठमांडू: नेपाल की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) के अध्यक्ष रबी लामिछाने अगस्त में चीन का दौरा कर सकते हैं। उन्हें कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (CPC) ने आमंत्रित किया है और…
बीजिंग: चीन पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही भारतीय विमानों को लेकर प्रोपेगैंडा फैला रहा है। चीनी मीडिया पिछले एक सवा साल से लगातार अपने रक्षा उपकरणों जैसे…
इस्लामाबाद: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए कहा है कि कश्मीर मुद्दे से जुड़े किसी विवाद पर बात होगी तो वह पाकिस्तान के…
लंदन: स्वीडन की एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने दिल्ली में मजबूती से विरोध प्रदर्शन करने के लिए भारतीय छात्रों की तारीफ की है। लंदन के ट्रैफलगर स्क्वायर पर एसएफआई की रैली…