Select Date:

इस्लामिक जिहाद का कमांडर गिरफ्तार पूछताछ में ईरान में ट्रेनिंग की बात कबूली

Updated on 17-01-2024 01:04 PM

इजराइल डिफेंस फोर्सेस (IDF) को एक बहुत बड़ी कामयाबी मिली है। गाजा में इस्लामिक जिहाद के एक बड़े कमांडर को IDF ने गिरफ्तार कर लिया है और उसने पूछताछ में कुछ बड़े खुलासे किए हैं। IDF ने इस कमांडर का फोटो भी जारी किया है।

दूसरी तरफ, गाजा के बाद अब लेबनान में इजराइली हमले तेज हो गए हैं। लेबनान के कई शहरों पर आतंकी संगठन हिजबुल्लाह की लोकेशन्स पर IDF ने हमले किए हैं। इससे हुए नुकसान के बारे में अभी जानकारी नहीं दी गई है।

लेबनान पर हमले तेज

IDF ने मंगलवार को लेबनान में कई लोकेशन्स पर हमले किए। य लेकिन इन हमलों से हुए नुकसान के बारे में अब तक कुछ नहीं कहा गया है।

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक- हिजबुल्लाह की कुल 16 लोकेशन्स पर एयरस्ट्राइक की गई हैं। इनमें उसके कई मेंबर्स मारे गए हैं। इससे भी बड़ी बात यह कही गई है कि ईरान से आया हथियारों का एक पूरा जखीरा उड़ा दिया गया है।

माना जा रहा है कि इसमें रॉकेट लॉन्चर्स, ग्रेनेड और छोटी मिसाइलें भी थीं। ये भी कहा गया है कि ये हथियार गाजा में हमास को पहुंचाए जाने थे, लेकिन इजराइल और अमेरिका की इंटेलिजेंस एजेंसियों को इस बारे में पहले ही जानकारी मिल गई थी।

इस्लामिक जिहाद का कमांडर गिरफ्तार

IDF ने गाजा से इस्लामिक जिहाद के एक कमांडर को गिरफ्तार किया है। इस कमांडर का 7 अक्टूबर के हमलों में अहम रोल था और यह खुद भी इनमें शामिल था। माना जा रहा है कि इस कमांडर से बंधकों के बारे में जानकारी मिल सकती है।

IDF ने इस कमांडर से पूछताछ के दौरान का फोटो जारी किया है। एक इजराइली अफसर ने कहा- हाल के दिनों में हमारी टीम को मिली यह सबसे बड़ी कामयाबी है। हम इससे पूछताछ कर रहे हैं। शिन बेत जांच एजेंसी की टीम को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इस कमांडर ने पूछताछ में माना कि उसने मिलिट्री ट्रेनिंग ईरान में हासिल की थी और इसके बाद वो लेबनान और फिर गाजा में रहा। इस कमांडर का नाम बासेल महादी बताया गया है। इसकी गिरफ्तारी पिछले महीने हुई थी, लेकिन इसकी जानकारी छिपा कर रखी गई थी। इस कमांडर ने ये भी बताया कि गाजा में इस वक्त लेबनान के अलावा सीरिया के आतंकी भी मौजूद हैं और वो ईरान के हथियारों का इस्तेमाल इजराइली सेना के खिलाफ कर रहे हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.