Select Date:

घरेलू के बाद कमर्शियल सिलेंडर भी हुआ सस्ता, जानिए कितनी रह गई है अब कीमत

Updated on 01-09-2023 02:34 PM
नई दिल्ली: घरेलू एलपीजी सिलेंडर के बाद सरकार ने कमर्शियल गैस सिलेंडर (Commercial Gas Cylinder) की कीमत में भी कमी की है। 19 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 158 रुपये की कटौती की गई है। इसके बाद दिल्ली में इस सिलेंडर की कीमत 1522 रुपये रह गई है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के मुताबिक नए रेट आज से लागू हो गए हैं। कोलकाता में 19 किलो वाले सिलेंडर की कीमत अब 1636 रुपये, मुंबई में 1482 रुपये और चेन्नई में 1695 रुपये रह गई है। पिछले महीने की पहली तारीख को भी कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की कटौती की कई थी। उससे पहले जुलाई में इसकी कीमत में सात रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। इससे पहले सरकार ने रक्षा बंधन के मौके पर रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में भी 200 रुपये की कटौती की घोषणा की थी। इससे दिल्ली में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 1103 रुपये से घटकर 903 रुपये रह गई है। उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के लिए सिलेंडर अब 703 रुपये का हो गया है।

सरकार ने साथ ही घरेलू एलपीजी पर इम्पोर्ट ड्यूटी और एग्री तथा इन्फ्रा सेस भी 15 परसेंट से घटाकर जीरो कर दिया है। निजी कंपनियों के एलपीजी आयात करने पर 15 परसेंट इम्पोर्ट ड्यूटी और 15 परसेंट एग्री तथा इन्फ्रा सेस लगता था। सेंट्रल बोर्ड ऑफ इनडायरेक्ट टैक्सेज एंड कस्टम्स ने एक नोटिफिकेशन में बताया कि नई दरें आज यानी एक सितंबर, 2023 से लागू हो गई हैं। इससे पहले एक जुलाई को सरकार ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर्स पर बेसिक कस्टम ड्यूटी पांच परसेंट से बढ़ाकर 15 परसेंट कर दी थी। साथ ही एलपीजी सिलेंडर्स पर 15 परसेंट एग्रीकल्चर इन्फ्रास्ट्रक्चर एंड डेवलपमेंट सेस लगा दिया था। हालांकि सरकारी तेल कंपनियों को इससे अलग रखा गया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: लोन पर स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर है। अगर उन्होंने लोन की किस्त नहीं चुकाई तो उनके डिवाइस पूरी तरह लॉक किए जा…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारत में फूड एंड बेवरेज (F&B) बिजनेस को काफी चुनौतीपूर्ण माना जाता है। कहा जाता है कि इस सेक्टर में करीब 90% ब्रांड दो साल के भीतर बंद…
 07 August 2026
मुंबई: स्वदेश में ही इंटीग्रेटेड सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम बना रही कंपनी आरआरपी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (RRP Electronics) की तरफ से बड़ी खबर आई है। कंपनी ने बताया है कि…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कांवड़ यात्रा के दौरान गाजियाबाद और मेरठ के बीच सड़क यातायात प्रभावित होने का असर नमो भारत ट्रेन की यात्रियों की संख्या पर भी दिख रहा है। इस…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को कहा कि मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) से बैंकों और फाइनैंशल टेक्नॉलजी कंपनियों को इंफ्रास्ट्रक्चर में ज्यादा निवेश करने में मदद मिलेगी…
 07 August 2026
नई दिल्ली: शेयर बाजार के नए क्लोजिंग ऑक्शन सिस्टम (CAS) ने ट्रेडर्स की नींद उड़ा दी है। आखिरी वक्त में कीमतों में होने वाले अचानक और बड़े बदलावों से निवेशकों…
 07 August 2026
नई दिल्ली: लोकसभा ने टैक्सेशन एंड अदर लॉज (अमेंडमेंट) बिल 2026 को हरी झंडी दे दी है। इससे सरकार को UPI ट्रांजैक्शंस पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) या चार्ज लगाने…
 07 August 2026
नई दिल्ली: मिलेजुले वैश्विक संकेतों और कच्चे तेल की कीमत में तेजी के बीच आज घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली। इस बीच देश के सबसे बड़े…
 05 August 2026
नई दिल्ली: कई बार हमारे पास कोई प्रॉपर्टी बेचकर या किसी दूसरी जगह से बड़ी रकम आ जाती है। अगर पैसों की तुरंत जरूरत ना हो तो, उस रकम को…
Advt.