Select Date:

आम आदमी भी करेंगे सेमी हाई स्पीड ट्रेन की सवारी, इसी महीने चल सकती है, यहां जानिए पूरी बात

Updated on 11-10-2023 02:45 PM
नई दिल्ली: देश की लेटेस्ट ट्रेन वंदे भारत (Vande Bharat) से तो आप परिचित होंगे ही। इस ट्रेन को इस तरह से बनाया गया है कि यह 180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सके। लेकिन, अभी तक यह ट्रेन सिर्फ खास लोगों के लिए चली है। खास लोग इस मायने में कि इस ट्रेन का किराया भारतीय रेल (Indian Railways) के सभी ट्रेनों से ज्यादा है। इसलिए आम आदमी या गरीब आदमी सिर्फ देख सकते हैं, इसमें सवारी नहीं कर सकते। लेकिन रेल मंत्रालय (Ministry of Railways) इसी वंदे भारत के प्लेटफार्म पर एक ऐसी ट्रेन विकसित कर रहा है जिसमें सेकेंड क्लास और स्लीपर क्लास (Sleeper Class) की सीटें होंगी। इस तरह की पहली ट्रेन रेलवे के चेन्नई स्थित इंटेग्रल कोच फैक्ट्री (ICF) में तैयार की जा रही है। यदि सब कुछ ठीक रहा तो इस ट्रेन को इसी महीने चला दी जाएगी।

आम आदमी की ट्रेन होगी

वंदे भारत ट्रेन यानी ट्रेन-18 के प्लेटफार्म पर जो आम आदमी की ट्रेन तैयार की जा रही है, वह भी रफ्तार में अभी के राजधानी एक्सप्रेस को भी मात देगी। इसकी सारी विशेषता वंदे भारत ट्रेन की ही तरह होगी। अंतर सिर्फ इतना होगा कि इसमें जनरल कोच होंगे, बिना एसी मतलब कि स्लीपर क्लास वाले स्लीपर कोच होंगे। अभी जो आईसीएफ में इसका पहला रैक बन रहा है, उसमें 22 डिब्बे बनाए जा रहे हैं। इनमें से दो डिब्बे गार्ड वाला डब्बा है, 12 स्लीपर क्लास का डिब्बा जबकि आठ सेकेंड क्लास या जनरल डिब्बे हैं।

ट्रेन के आगे-पीछे इंजन


अभी रेलवे के सामान्य मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में सिर्फ आगे, एक इंजन लगा होता है। लेकिन अभी जो आईसीएफ में अपग्रेडेड मेल/एक्सप्रेस का रैक तैयार किया जा रहा है, उसमें आगे और पीछे, दोनों तरफ इंजन लगे होंगे। ऐसा करने से कहीं ट्रेन के ठहरने के बाद कुछ ही मिनट में ट्रेन हाई स्पीड पकड़ लेती है। इसे रेलवे की भाषा में पुश-पुल मेथड (Push-Pull Method) कहा जाता है। इसके लिए विशेष तौर पर चित्तरंजन लोकोमोटिव कारखाने CLW में दो WAP5 किस्म के इंजन तैयार किए जा रहे हैं। आपको मालूम ही होगा कि वंदे भारत ट्रेन में पहले से ही इंजन की व्यवस्था होती है। उसमें अलग से इंजन नहीं लगाना होता है।

कब तक तैयार हो जाएगी ट्रेन


चेन्नई स्थित आईसीएफ के जीएम बीजी माल्या ने हमारे सहयोगी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया से बताया है कि आम आदमी के इस ट्रेन पर तेजी से काम चल रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि अगले सप्ताह तक यह ट्रेन सेट बन कर तैयार हो जाएगा। जैसे ही सीएलडब्ल्यू से दोनों इंजन मिल जाएंगे, ट्रेन की टेस्टिंग शुरू हो जाएगी। उम्मीद है कि इसी महीने के अंत तक यह ट्रेन ऑपरेशन के लिए रेडी हो जाएगी।

लंबी दूरी कम समय में तय होगी


इस समय लंबी दूरी की मेल और ट्रेन को पहुंचने में काफी वक्त लगता है। माना जा रहा है कि नई, उन्नत ट्रेन सेट आने के बाद इस समय को कम किया जा सकेगा। रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि यदि दिल्ली और हावड़ा के बीच ही देखें तो इस ट्रेन से यात्रा समय में दो से तीन घंटे की बचत हो सकती है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: लोन पर स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर है। अगर उन्होंने लोन की किस्त नहीं चुकाई तो उनके डिवाइस पूरी तरह लॉक किए जा…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारत में फूड एंड बेवरेज (F&B) बिजनेस को काफी चुनौतीपूर्ण माना जाता है। कहा जाता है कि इस सेक्टर में करीब 90% ब्रांड दो साल के भीतर बंद…
 07 August 2026
मुंबई: स्वदेश में ही इंटीग्रेटेड सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम बना रही कंपनी आरआरपी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (RRP Electronics) की तरफ से बड़ी खबर आई है। कंपनी ने बताया है कि…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कांवड़ यात्रा के दौरान गाजियाबाद और मेरठ के बीच सड़क यातायात प्रभावित होने का असर नमो भारत ट्रेन की यात्रियों की संख्या पर भी दिख रहा है। इस…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को कहा कि मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) से बैंकों और फाइनैंशल टेक्नॉलजी कंपनियों को इंफ्रास्ट्रक्चर में ज्यादा निवेश करने में मदद मिलेगी…
 07 August 2026
नई दिल्ली: शेयर बाजार के नए क्लोजिंग ऑक्शन सिस्टम (CAS) ने ट्रेडर्स की नींद उड़ा दी है। आखिरी वक्त में कीमतों में होने वाले अचानक और बड़े बदलावों से निवेशकों…
 07 August 2026
नई दिल्ली: लोकसभा ने टैक्सेशन एंड अदर लॉज (अमेंडमेंट) बिल 2026 को हरी झंडी दे दी है। इससे सरकार को UPI ट्रांजैक्शंस पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) या चार्ज लगाने…
 07 August 2026
नई दिल्ली: मिलेजुले वैश्विक संकेतों और कच्चे तेल की कीमत में तेजी के बीच आज घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली। इस बीच देश के सबसे बड़े…
 05 August 2026
नई दिल्ली: कई बार हमारे पास कोई प्रॉपर्टी बेचकर या किसी दूसरी जगह से बड़ी रकम आ जाती है। अगर पैसों की तुरंत जरूरत ना हो तो, उस रकम को…
Advt.