कंपनी को लगातार मिल रहे बड़े ऑर्डर, रॉकेट हुआ पॉवर शेयर, खुश कर देगी ये रिपोर्ट
Updated on
28-08-2023 02:12 PM
नई दिल्ली: सुजलॉन एनर्जी के शेयर (Suzlon Energy Ltd) लगातार तूफानी तेजी से भाग रहे हैं। कंपनी के शेयर बीते शुक्रवार को 5 फीसदी के उछाल के साथ 22.55 रुपये पर बंद हुए थे। पिछले छह महीनों में कंपनी के शेयर 175 फीसदी तक चढ़ चुके हैं। आज भी सुजलॉन एनर्जी (Suzlon Energy Ltd) के शेयरों में बंपर उछाल देखा जा रहा है। आज सुबह से ही कंपनी के शेयर 5 फीसदी के उछाल के साथ 23.50 रुपये के अपने अपर सर्किट पर पहुंच गए हैं। बता दें कि सुजलॉन ग्रुप की कंपनी सुजलॉन एनर्जी लिमिटेड (Suzlon Energy Ltd) का मुख्यालय भारत के पुणे में स्थित है। कंपनी भारत के साथ जर्मनी, नीदरलैंड, डेनमार्क आदि कई देशों में बिजनस कर रही है।
कंपनी को लगातार बड़े ऑर्डर मिल रहे हैं। हाल ही में सुजलॉन एनर्जी लिमिटेड ने O2 पावर प्राइवेट लिमिटेड के एक हिस्से टेक ग्रीन पावर XI प्राइवेट लिमिटेड से एक बड़ा ऑर्डर हासिल किया है। इसमें हाइब्रिड लैटिस ट्यूबलर टावर के साथ 64 पवन टरबाइन जनरेटर की स्थापना शामिल है। इसमें प्रत्येक की रेटेड क्षमता 3.15 मेगावॉट है। कंपनी के शेयरों ने निवेशकों को लगातार शानदार रिटर्न दिया है। कंपनी के शेयरों में निवेश करने वालों को अच्छा मुनाफा हुआ है।
कंपनी ने पिछले वर्ष में 217% का शानदार रिटर्न दिया था। वहीं पिछले तीन वर्षों में कंपनी ने निवेशकों को 563 फीसदी का बंपर रिटर्न दिया है। इसके अतिरिक्त, कंपनी का ROCE 20.6% है। इसके अलावा, कंपनी पिछले 3 वर्षों में अपनी बिक्री 26% (CAGR) बढ़ाने में सक्षम रही है और इसी अवधि में शुद्ध लाभ 27% (CAGR) बढ़ा है।
सोमवार को कंपनी के शेयरों में 5% का उछाल आया है। निवेशक मुनाफा कमाने के लिए शेयर को अपने पोर्टफोलियो में शामिल कर सकते हैं।
नई दिल्ली: लोन पर स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर है। अगर उन्होंने लोन की किस्त नहीं चुकाई तो उनके डिवाइस पूरी तरह लॉक किए जा…
मुंबई: स्वदेश में ही इंटीग्रेटेड सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम बना रही कंपनी आरआरपी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (RRP Electronics) की तरफ से बड़ी खबर आई है। कंपनी ने बताया है कि…
नई दिल्ली: कांवड़ यात्रा के दौरान गाजियाबाद और मेरठ के बीच सड़क यातायात प्रभावित होने का असर नमो भारत ट्रेन की यात्रियों की संख्या पर भी दिख रहा है। इस…
नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को कहा कि मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) से बैंकों और फाइनैंशल टेक्नॉलजी कंपनियों को इंफ्रास्ट्रक्चर में ज्यादा निवेश करने में मदद मिलेगी…
नई दिल्ली: शेयर बाजार के नए क्लोजिंग ऑक्शन सिस्टम (CAS) ने ट्रेडर्स की नींद उड़ा दी है। आखिरी वक्त में कीमतों में होने वाले अचानक और बड़े बदलावों से निवेशकों…
नई दिल्ली: लोकसभा ने टैक्सेशन एंड अदर लॉज (अमेंडमेंट) बिल 2026 को हरी झंडी दे दी है। इससे सरकार को UPI ट्रांजैक्शंस पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) या चार्ज लगाने…