Select Date:

'बिग बॉस 17' की सना रईस खान के खिलाफ बार काउंसिल में शिकायत दर्ज, अब नहीं कर पाएंगी वकालत

Updated on 18-10-2023 02:49 PM
टीवी के सबसे बड़े रिएलिटी शो 'बिग बॉस' के 17वें सीजन की शुरुआत हो चुकी है और कंटेस्टेंट्स ने बवाल काटना भी शुरू कर दिया है। दर्शकों का कहना है कि घर के अंदर मछलीमंडी वाला माहौल बना हुआ है। हर कोई अपनी जगह बनाने में लगा हुआ है। इस शो में जानी-मानी वकील सना रईस खान भी हैं, जिनसे जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि सना के शो में हिस्सा लेने पर आपत्ति जताई गई है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या अब वो वकालत नहीं कर पाएंगी?

सलमान खान के शो Bigg Boss 17 की शुरुआत 15 अक्टूबर को हुई थी। इस सीजन में 17 जाने-माने चेहरे आए हैं। अंकिता लोखंडे से लेकर मनारा चोपड़ा और मुनव्वर फारूकी तक शामिल हैं। इस लिस्ट में Sana Raees Khan का नाम भी शामिल है।

सना के खिलाफ दर्ज हुई शिकायत

सना रईस खान के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट के वकील आशुतोष जे दुबे ने बार काउंसिल में शिकायत दर्ज कराई है। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर दी है। उनका कहना है कि सना ने बार काउंसिल के नियम का उल्लघंन किया है। अगर इस शिकायत पर एक्शन लिया जाता है तो सना की सदस्यता रद्द कर दी जाएगी और फिर वो वकालत नहीं कर पाएंगी!

इस वजह से जताई है आपत्ति

उन्होंने ट्वीट किया, 'बार काउंसिल ऑफ इंडिया रूल्स के नियम 47 और 52 के अनुसार वकील इनकम के लिए दूसरा रोजगार नहीं कर सकते हैं। इसके अलावा एडवोकेट एक्ट 1961 की धारा 49(1)(सी) प्रैक्टिस करने वाले वकीलों को दूसरे क्षेत्र में फुल टाइम काम करने पर पाबंदी लगाता है।'

सना के हाई-प्रोफाइल केस

सना रईस खान एक क्रिमिनल वकील हैं। वो बॉम्बे हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में प्रैक्टिस करती हैं। उनका नाम कई हाई-प्रोफाइल केस से जुड़ा है। शीना बोरा हत्याकांड से लेकर शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के ड्रग्स केस से वो जुड़ी हैं।

'बिग बॉस 17' में हुई नॉमिनेशन की प्रक्रिया

इस सीजन में पहली बार नॉमिनेशन की प्रक्रिया भी हो चुकी है। मकान नंबर 1 'दिल' ने मनारा चोपड़ा को नॉमिनेट किया है। मकान नंबर 2 'दिमाग' ने नाविद सोले और मकान नंबर तीन 'दम' ने अभिषेक कुमार का नाम लिया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.