Select Date:

दो दिन में निपटा लें ये 5 जरूरी काम, वरना होगा बड़ा नुकसान, 30 सितंबर है अंतिम तारीख

Updated on 29-09-2023 01:48 PM
नई दिल्ली: सितंबर का महीना खत्म होने वाला है। बस दो दिन ही बचे हैं। कई काम ऐसे हैं जिन्हें आपको 30 सितंबर तक निपटाना जरूरी है। ऐसा नहीं करने पर आपको बड़ा नुकसान हो सकता है। इसमें 2000 रुपये की नोट बदलने, आधार कार्ड को छोटी स्कीमों के खातों में अपडेट करवाने सहित 5 काम शामिल हैं। इन्हें आपको जल्द से जल्द निपटा लेना चाहिए। आइए जानते हैं कि किन कामों को 30 सितंबर से पहले कर लेना चाहिए। आईए आपको बताते हैं इन कामों के बारे में जिन्हें आपको सितंबर महीने के अंत तक निपटाना बेहद जरूरी है।

SBI वीकेयर स्कीम


स्टेट बैंक ऑफ इंडिया अपनी खास फिक्स्ड डिपॉजिट प्लान वीकेयर स्कीम को बंद करने वाली है। ऐसे में अगर आप इस प्लान में निवेश करना चाहते हैं तो 30 सितंबर से पहले इसमें निवेश कर लें। ये SBI की स्पेशल एफडी स्कीम है जो अधिक ब्याज दर के साथ आती है। इसलिए अगर आप भी अधिक ब्याज दर के साथ एफडी करना चाहते हैं तो 30 तारीख से पहले इसमें निवेश कर लें।

2 हजार रुपये के नोट

अगर आपके पास भी दो हजार रुपये के नोट हैं तो इन्हें फटाफट बदल लीजिए। इन्हें बदलने के लिए आपको पास 30 सितंबर 2023 तक का ही समय बचा है। अगर आपने इन्हें नहीं बदला तो ये रद्दी के समान हो जाएंगे। बता दें कि सरकार ने 19 मई 2023 को दो हजार रुपये के नोट को सर्कुलेशन से बाहर कर दिया था। बाजार में मौजूद इन नोटों को बैंक के जरिए वापस लौटाने के लिए 30 सितंबर की तारीख तय कई गई थी।

आधार कार्ड अपडेट

स्मॉल सेविंग स्कीमों (Small Savings Schemes) में निवेश करने वालों के लिए अपने खाते से आधार कार्ड को अपडेट करवाने की भी अंतिम तारीख 30 सितंबर है। अगर आप पब्लिक प्रोविडेंट फंड या सुकन्या समृद्धि योजना आदि स्मॉल सेविंग्स स्कीम में निवेश करते हैं तो आपको 30 सितंबर से पहले अपने खाते से आधार को अपडेट करवाना जरूरी है।

बैंक लॉकर एग्रीमेंट पर साइन

एसबीआई और बैंक ऑफ बड़ौदा सहित अन्य बैंकों में लॉकर लेने वाले ग्राहकों के लिए जरूरी अलर्ट है। आरबीआई के दिशा-निर्देशों के मुताबिक, बैंक लॉकर लेने वाले ग्राहकों को नए एग्रीमेंट पर साइन करना जरूरी है। अगर आपका भी लॉकर इन बैंकों में है तो फिर आप भी 30 सितंबर 2023 तक बैंक लॉकर एग्रीमेंट पर साइन जरूर कर लें।

बंद हो रही ये योजना

भारतीय जीवन बीमा निगम अपने सिंगल प्रीमियम प्लान यानी धन वृद्धि योजना को बंद करने जा रहा है। इस प्लान को 30 सितंबर 2023 तक बंद कर दिया जाएगा। अगर आप इस गारंटेड रिटर्न वाले लाइफ टाइम पॉलिसी में निवेश करना चाहते हैं तो 30 तारीख से पहले इस पॉलिसी को अपना सकते हैं। इस पॉलिसी में एक बार निवेश करना है। इसके बाद आपको आजीवन इस योजना का लाभ मिलेगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: लोन पर स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर है। अगर उन्होंने लोन की किस्त नहीं चुकाई तो उनके डिवाइस पूरी तरह लॉक किए जा…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारत में फूड एंड बेवरेज (F&B) बिजनेस को काफी चुनौतीपूर्ण माना जाता है। कहा जाता है कि इस सेक्टर में करीब 90% ब्रांड दो साल के भीतर बंद…
 07 August 2026
मुंबई: स्वदेश में ही इंटीग्रेटेड सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम बना रही कंपनी आरआरपी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (RRP Electronics) की तरफ से बड़ी खबर आई है। कंपनी ने बताया है कि…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कांवड़ यात्रा के दौरान गाजियाबाद और मेरठ के बीच सड़क यातायात प्रभावित होने का असर नमो भारत ट्रेन की यात्रियों की संख्या पर भी दिख रहा है। इस…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को कहा कि मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) से बैंकों और फाइनैंशल टेक्नॉलजी कंपनियों को इंफ्रास्ट्रक्चर में ज्यादा निवेश करने में मदद मिलेगी…
 07 August 2026
नई दिल्ली: शेयर बाजार के नए क्लोजिंग ऑक्शन सिस्टम (CAS) ने ट्रेडर्स की नींद उड़ा दी है। आखिरी वक्त में कीमतों में होने वाले अचानक और बड़े बदलावों से निवेशकों…
 07 August 2026
नई दिल्ली: लोकसभा ने टैक्सेशन एंड अदर लॉज (अमेंडमेंट) बिल 2026 को हरी झंडी दे दी है। इससे सरकार को UPI ट्रांजैक्शंस पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) या चार्ज लगाने…
 07 August 2026
नई दिल्ली: मिलेजुले वैश्विक संकेतों और कच्चे तेल की कीमत में तेजी के बीच आज घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली। इस बीच देश के सबसे बड़े…
 05 August 2026
नई दिल्ली: कई बार हमारे पास कोई प्रॉपर्टी बेचकर या किसी दूसरी जगह से बड़ी रकम आ जाती है। अगर पैसों की तुरंत जरूरत ना हो तो, उस रकम को…
Advt.