Select Date:

कॉमरेड से बने कांग्रेसी... मोदी लहर में पहली जीत, कौन हैं सुखराम विश्नोई जिन्हें सांचौर से चौथी बार मिला टिकट

Updated on 23-10-2023 02:07 PM
जालोर : राजस्थान चुनाव में कांग्रेस की ओर से 43 प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी गई है। इसमें सांचौर से एक बार फिर सुखराम विश्नोई को कैडिडेट बनाया गया है। इन्हें लगातार चौथी बार टिकट मिला है। मौजूदा सरकार में सुखराम विश्नोई पहले वन राज्यमंत्री और बाद श्रम राज्यमंत्री बनाए गए थे। हालांकि इस बार कुछ अन्य दावेदार भी लाइन में थे, लेकिन सुखराम विश्नोई से मजबूत नहीं दिखे। यही वजह है कि पार्टी ने इन फिर भरोसा जताया। जालोर जिले की सांचौर सीट पर दोनों पार्टियों की स्थिति क्लीयर हो चुकी है, बीजेपी ने सांसद देवजी पटेल को यहां से प्रत्याशी बनाया है।


विश्वविद्यालय में हारे थे चुनाव

सुखराम विश्नोई के पिता कोजाराम विश्नोई केरिया गांव के करीब 34 साल तक सरपंच रहे। इस कारण सुखराम भी छात्र जीवन से राजनीति में रुचि रखने लगे। कम्युनिस्ट पार्टी की विचारधारा से जुड़े सुखराम ने जोधपुर की जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय से छात्रसंघ चुनाव लड़ा, लेकिन वहां हार गए थे। उसके बाद सांचौर में वकालत शुरू की। सुखराम कई संगठनों से जुड़े रहे, सांचौर-धोरीमन्ना ट्रक यूनियन के अध्यक्ष भी रहे। इसके अलावा इनके दोनों बेटे जवाहर नवोदय विद्यालय में अध्ययनरत होने के कारण वे जेएनवी जसवंतपुरा में अभिभावक एसोसिएशन के पहले अध्यक्ष भी रहे।


पंचायतराज चुनाव लड़ते ही बने उपप्रधान

वर्ष 1995 में पंचायतराज चुनाव लड़े। इसमें सुखराम विश्नोई जीते और पंचायत समिति के उपप्रधान बने। उसके बाद हुए चुनाव में सुखराम को प्रधान बनने का मौका मिला। वर्ष 2005 में पंचायतराज चुनाव में लगातार तीसरी बार पंचायत समिति सदस्य बने, लेकिन बहुमत कम होने के कारण सदस्य ही रहे। इसी कार्यकाल के दौरान वर्ष 2008 में कांग्रेस पार्टी ने सांचौर विधानसभा क्षेत्र से टिकट थमा दिया। इस दौरान तत्कालीन विधायक जीवाराम चौधरी का बीजेपी ने टिकट काट दिया था। जीवाराम निर्दलीय लड़े और जीत भी गए। उस समय बीजेपी को शिकस्त मिली और कांग्रेस के प्रत्याशी सुखराम भी हार गए। इसके बावजूद सुखराम ने मैदान नहीं छोड़ा और जनता के बीच पकड़ मजबूत करते गए। कांग्रेस की सरकार होने के कारण इन्हें इसका फायदा भी मिला।

मोदी लहर में दर्ज की थी पहली बार जीत

पहला चुनाव हारने के बावजूद मोदी लहर में कांग्रेस ने साल 2013 में सांचौर सीट पर सुखराम को फिर प्रत्याशी बनाया। यहां बीजेपी ने तत्कालीन निर्दलीय जीते विधायक जीवाराम चौधरी को टिकट देकर मैदान में उतार दिया। मुकाबला एक तरफा लग रहा था, लेकिन सुखराम विश्नोई ने ऐसी बाजी पलटी कि जीवाराम चौधरी करीब 24 हजार मतों से हार गए। पाली, जालोर और सिरोही क्षेत्र की 14 में से कांग्रेस से जीतने वाले इकलौते विधायक बने।

गाड़ी में ही रखी दरियां, धरने वाले विधायक बन गए

वर्ष 2013 में पहली बार जीते सुखराम विश्नोई के सामने बड़ी चुनौती यह थी कि सरकार बीजेपी की बन गई। इस कारण सुखराम ने अपनी गाड़ी में दरियां रखनी शुरू कर दी और जहां भी समस्या मिलती वहीं समाधान नहीं होने पर धरना दे देते थे। एक समय तो सुखराम धरने वाले विधायक के रूप में पहचाने जाने लगे।

त्रिकोणीय मुकाबले में जीते और मंत्री बने

पांच साल विधायक रहते संघर्ष करने के दौरान पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट के साथ भी विश्नोई के मधुर सम्बन्ध रहे। इस कारण पार्टी के दोनों गुटों में सुखराम के नाम पर सहमति बनी। इस कारण वर्ष 2018 में सुखराम विश्नोई को लगातार तीसरी बार प्रत्याशी बनाया। इनके सामने बीजेपी ने दानाराम चौधरी को प्रत्याशी बना दिया। इस कारण टिकट कटने से नाराज जीवाराम ने बगावत कर दी। इस त्रिकोणीय मुकाबले में सुखराम विश्नोई भारी मतों से जीतने में कामयाब रहे। इसके चलते सरकार ने इन्हें राज्यमंत्री भी बनाया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
 01 August 2026
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
 31 July 2026
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
 31 July 2026
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
 31 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
 31 July 2026
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…
Advt.