Select Date:

हाथों में शंख, चक्र, गदा और फूल... देवोत्थान एकादशी पर 'जमीन फटी' तो निकले 'भगवान विष्णु'

Updated on 24-11-2023 01:12 PM
गोपालगंज : बिहार के गोपालगंज में एक किसान खेत की जुताई कर रहा था, इसी दौरान अचानक ही उसे भगवान विष्णु की प्राचीन मूर्ति मिली। जैसे ही ये जानकारी ग्रामीणों को हुई तो वहां भारी भीड़ जुट गई। लोगों ने इसे भगवान का आशीर्वाद और गांव के लिए सुख, समृद्धि की बात कर उसी स्थान पर मंदिर बनाने की तैयारी शुरू कर दी गई। लोगों को जैसे ही जमीन के भीतर से प्राचीन मूर्ति मिली तो वो उसकी पूजा में जुट गए। मामले की सूचना प्रशासन को भी हुई तो गोपालपुर थाना प्रभारी रंजीत कुमार पासवान और बीडीओ सुनील मिश्रा भी मौके पर पहुंचे।

गोपालगंज में किसान के खेत से मिली प्राचीन मूर्ति​

पूरा मामला गोपालपुर थाना क्षेत्र के सोनिकपुर संत पट्टी का है। यहां पन्नालाल कुशवाहा के खेत में दीनानाथ का ट्रैक्टर लेकर ड्राइवर संजय शर्मा खेत की जुताई कर रहे थे। जुताई के दौरान ही ट्रैक्टर का हल किसी भारी चीज टकरा गया, जिससे काफी तेज आवाज हुई। तुरंत ही ट्रैक्टर ड्राइवर ने अपना काम रोका और जिस तरह से आवाज आई थी उसे देखना शुरू किया।

मूर्ति मिलने की सूचना के जुटी लोगों की भीड़

बताया जा रहा कि जांच में उसे जमीन में दबी एक भारी मूर्ति दिखाई दी। जब उसे निकाला गया और साफ सफाई की गई तो वो भगवान विष्णु की विशाल मूर्ति जैसी नजर आई। इसके बाद यह सूचना गांव में आग की तरह फैल गई और ग्रामीण जुट गए। प्रशासन को भी सूचना प्राप्त हुई। गोपालपुर थाना प्रभारी रंजीत कुमार पासवान और बीडीओ सुनील कुमार मिश्रा पहुंचे। उन्होंने मूर्ति की जांच की। प्रशासन यह पता लगाने में जुटा है कि कहीं यह चोरी की प्रतिमा तो नहीं है।

मूर्ति को लेकर प्रशासन भी हुआ एक्टिव

इधर, ग्रामीण उसी स्थान पर विष्णु की प्रतिमा रखकर पूजा पाठ शुरू कर दी और मंदिर बनाने की तैयारी शुरू हो गई। ग्रामीण बताते हैं कि फिलहाल यहां पूजा पाठ शुरू है। मंदिर निर्माण के लिये जमीन मालिक की ओर से भी सहमति देने की बात बताई जा रही है। ग्रामीण मंदिर निर्माण के लिए चंदा करने में जुट गए। मूर्ति में दिख रहे भगवान विष्णु अपने हाथों में शंख, चक्र, गदा और पुष्प धारण किए हुए हैं।

मूर्ति मिलने वाली जगह पर मंदिर निर्माण की प्लानिंग में जुटे लोग

मुख्य प्रतिमा के तीन तरफ किनारे-किनारे अन्य देवी-देवताओं के छोटे-छोटे चित्र बने हुए हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि मूर्ति दो सौ से चार सौ वर्ष पुरानी होगी। ग्रामीण कहते हैं कि देवोत्थान एकादशी के दिन हरि की प्रतिमा मिलना गांव के लिए शुभ है। बताया जाता है कि पहले भी इस इलाके में हनुमान जी और राधाकृष्ण की भी मूर्ति मिल चुकी है।

मुख्य प्रतिमा के तीन तरफ किनारे-किनारे अन्य देवी-देवताओं के छोटे-छोटे चित्र बने हुए हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि मूर्ति दो सौ से चार सौ वर्ष पुरानी होगी। ग्रामीण कहते हैं कि देवोत्थान एकादशी के दिन हरि की प्रतिमा मिलना गांव के लिए शुभ है। बताया जाता है कि पहले भी इस इलाके में हनुमान जी और राधाकृष्ण की भी मूर्ति मिल चुकी है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
 01 August 2026
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
 31 July 2026
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
 31 July 2026
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
 31 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
 31 July 2026
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…
Advt.