कन्फर्म! तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा की इस साल शादी, एक्ट्रेस की मां ने किया खुलासा तो फराह खान ने दी बधाई
Updated on
19-03-2025 02:02 PM
तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा के फैंस के लिए बड़ी खबर है, और वह भी उनकी शादी को लेकर। हाल ही तेजस्वी प्रकाश ने हिंट दिया था कि वह करण के साथ कोर्ट मैरिज करेंगी। और अब मां ने उनकी शादी पर बात की है। तेजस्वी प्रकाश की मां हाल ही 'सिलेब्रिटी मास्टरशेफ' में आईं।
इस हफ्ते कंटेस्टेंट्स के घरवालों ने शो में एंट्री की और सॉस-शेफ की भूमिका में नजर आए। तेजस्वी प्रकाश के साथ उनकी मां थीं। इस दौरान तेजस्वी की शादी की बात उठी। फराह खान ने तेजस्वी प्रकाश की मां से पूछा कि शादी कब होगी?
तेजस्वी प्रकाश की मां ने किया कन्फर्म, इस साल शादी
इस पर तेजस्वी की मां ने शादी की बात कन्फर्म करते हुए कहा, 'इस साल हो जाएगी।' यह सुनकर फराह ने जब तेजस्वी को बधाई दी, तो वह शरमा गईं और बोलीं- ऐसी कुछ बात नहीं है।' वहीं हाल ही तेजस्वी प्रकाश ने करण संग कोर्ट मैरिज की बात की थी।
तेजस्वी प्रकाश करेंगी कोर्ट मैरिज? दिया था हिंट
तेजस्वी प्रकाश ने कहा था, 'मैं नॉर्मल कोर्ट मैरिज में खुश हूं। हम लोग फिर घूमेंगे, फिरेंगे और ऐश करेंगे टाइप्स।' करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की लव स्टोरी 'बिग बॉस 15' में शुरू हुई थी। घर के अंदर ही उन्हें एक-दूसरे से प्यार हो गया था। इसके बाद से करण और तेजस्वी हमेशा ही साथ नजर आते हैं और पब्लिकली एक-दूसरे के लिए प्यार दिखाने से भी नहीं चूकते।
करण कुंद्रा ने तेजस्वी के लिए भेजा वीडियो मैसेज
हाल ही करण कुंद्रा ने तेजस्वी प्रकाश के लिए 'सिलेब्रिटी मास्टरशेफ' में एक स्पेशल वीडियो मैसेज भी भेजा था। उसमें वह कह रहे थे, 'मैंने उसे किसी भी शूट पर इतनी ईमानदारी से कभी नहीं देखा। बेचारी, घर पहुंचने के बाद भी, अपने फोन पर YouTube वीडियो देखती रहती है। फिर वह मुझसे पूछती है कि क्या मुझे इमली में मटन बनाना चाहिए? और मैं उससे कहता हूं कि मुझे कैसे पता होगा?'
करण का मैसेज देख रो पड़ी थीं तेजस्वी प्रकाश
करण ने आगे कहा था, 'तेजस्वी बहुत ही डेडिकेटेड और ईमानदार है। अगर आप तेजस्वी के सफर के बारे में जानते हैं, तो शायद ही कोई रियलिटी शो होगा जहां वह टॉप पर नहीं पहुंची होगी। वह बहुत मेहनत करती है और मुझे उस पर गर्व है। मेरे लिए तुम हमेशा विनर रहोगी। खाना तो मुझे ही है ना, इसलिए ऑल द बेस्ट। आई लव यू।' करण के इस मैसेज पर तेजस्वी प्रकाश भावुक हो गई थीं।
NEET पेपर लीक मामले में जंतर-मंतर से शुरू हुए छात्रों के प्रदर्शन पर तमाम बॉलीवुड सितारों के बीच राजकुमार राव भी उतरे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए…
नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर चल रहे स्टूडेंट्स के आंदोलन के सपोर्ट में जहां तमाम बॉलीवुड सितारे उतर आए हैं वहीं सोनू निगम के हालिया…
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने NEET-UG 2026 एग्जाम पेपर लीक पर मोदी सरकार को फिर से घेरा है। एक ताजा इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि जो खुद अनपढ़…
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्क्रिप्ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्ली में…
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…