Select Date:

दिल्ली-पंजाब को लेकर कांग्रेस-AAP की बैठक आज, केजरीवाल की जगह अतिशी और सौरभ शामिल होंगे

Updated on 08-01-2024 01:02 PM

लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी पार्टियों ने I.N.D.I.A गठबंधन तैयार किया है, लेकिन अभी तक सीट शेयरिंग को लेकर आपसी राय नहीं बन पाई है। इस बीच आज कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (AAP) सीट बंटवारे को लेकर बैठक होगी। इसमें पंजाब और दिल्ली की लोकसभा सीटों को लेकर चर्चा होगी। कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने कहा कि आज दोपहर 12 बजे मीटिंग होगी। इसमें AAP की तरफ से केजरीवाल की जगह सांसद संदीप पाठक, कैबिनेट मंत्री अतिशी और सौरभ भारद्वाज शामिल होंगे।

AAP-कांग्रेस के बीच तालमेल नहीं बन रहा
दिल्ली-पंजाब को लेकर कांग्रेस का आम आदमी पार्टी के साथ तालमेल नहीं बैठ रहा है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हाल ही में पंजाब के लोगों से 13 में से 13 लोकसभा सीटें मांगी थी। सीएम केजरीवाल के इस बयान के बाद पंजाब में सीट शेयरिंग कैसे होगी इस पर सवाल है।

सीट शेयरिंग को लेकर कांग्रेस-TMC में खींचतान

पश्चिम बंगाल के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने राज्य के मुर्शिदाबाद में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर आरोप लगाया कि वे लोकसभा चुनाव के लिए राज्य की सीटों का ईमानदारी से बंटवारा नहीं कर रही हैं। 4 जनवरी को न्यूज एजेंसी ने उनका यह बयान जारी किया। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि बयान कब दिया गया।

अधीर रंजन ने कहा कि ममता इस वक्त पीएम मोदी की खुशामद में लगी हैं। इसलिए वे गठबंधन की राजनीति नहीं करना चाहती हैं। अगर वे गठबंधन की राजनीति करेंगी तो पीएम मोदी गुस्सा हो जाएंगे। मोदी जी को जिस बात पर गुस्सा आता है, ममता दीदी वो काम नहीं करती हैं।

ममता पर भरोसा नहीं किया जा सकता
अधीर ने कहा कि ममता बनर्जी कह रही हैं वे राज्य में कांग्रेस को दो सीटें देंगी। ये दो सीटें वे हैं, जो कांग्रेस पहले ही जीत चुकी है। वहां कांग्रेस के सांसद हैं, तो ममता हमें नया क्या दे रही हैं? ये दो सीटें हमने ममता बनर्जी और भाजपा को हराकर जीती हैं।

ममता ये सीटें देकर क्या हम पर कोई एहसान कर रही हैं? कौन अब उन पर भरोसा करेगा? चुनाव जीतने के लिए ममता को कांग्रेस की जरूरत है। कांग्रेस अपने दम पर चुनाव लड़ने और इससे ज्यादा सीटें जीतने में सक्षम है। हम उन्हें दिखा देंगे। हमें ये दो सीटें रखने के लिए ममता की दया नहीं चाहिए।

2019 लोकसभा चुनाव में TMC ने राज्य की 22 सीटें जीती थीं
पश्चिम बंगाल में लोकसभा की 42 सीटें हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में TMC ने 43% वोटों के साथ 22 सीटें जीती थीं। 2014 के चुनाव के मुकाबले पार्टी ने 12 सीटें गंवाई थीं। वहीं, भाजपा दूसरी सबसे बड़ी पार्टी रही। भाजपा ने 18 सीटों पर जीत दर्ज की थी। 2014 के चुनाव के मुकाबले भाजपा को 16 सीटों की बढ़त मिली थी। कांग्रेस सिर्फ दो ही सीटें जीत पाई थी।

ममता ने PM कैंडिडेट के लिए खड़गे का नाम सुझाया

I.N.D.I.A के नेताओं की चौथी बैठक 19 दिसंबर को दिल्ली के अशोका होटल में हुई। इसमें पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने पीएम चेहरे के लिए मल्लिकार्जुन खड़गे के नाम का सुझाव रखा। अरविंद केजरीवाल ने इसका समर्थन किया। हालांकि पीएम फेस के सवाल पर यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने चुप्पी साध ली।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
 01 August 2026
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
 31 July 2026
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
 31 July 2026
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
 31 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
 31 July 2026
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…
Advt.