एमपी में कांग्रेस का बिहार वाला दांव, मल्लिकार्जन खरगे का वादा- सरकार बनी तो कराएंगे जातिगत जनगणना
Updated on
23-08-2023 01:19 PM
सागर: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद मल्लिकार्जुन खरगे ने मध्य प्रदेश ने अपनी पहली चुनावी यात्रा की। मल्लिकार्जुन खरगे ने 2020 में कमलनाथ सरकार को गिराने के लिए बीजेपी पर जमकर हमला बोला। खरगे ने मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान की सरकार को 'अवैध' करार देत हुए चुनाव में बिहार वाला दांल चल दिया। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने वादा करते हुए कहा कि अगर कांग्रेस चुनाव जीतती है तो मध्य प्रदेश में जाति-जनगणना होगी। उन्होंने कहा कि, 'कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष के रूप में, मैं आश्वासन देता हूं कि यह जानने के लिए जाति-वार जनगणना कराई जाएगी कि कितने गरीब, पिछड़े, भूमिहीन और अशिक्षित हैं। हम सर्वेक्षण कराएंगे।' मल्लिकार्जुन खरगे सागर शहर में एक जनसभा को मंगलवार को संबोधित कर रहे थे।
शिवराज सरकार पर हमला बोलते हुए खरगे ने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में लोगों ने मध्य प्रदेश में कांग्रेस सरकार को वोट दिया था, लेकिन इसे बीजेपी ने छीन लिया था। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी ने खरीद-फरोख्त कर 20 मार्च 2020 को कमलनाथ सरकार को गिरा दिया।
बीजेपी वाले सत्ता हथियाने के लिए लोगों का ध्रुवीकरण करते: खरगे
मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि बीजेपी वाले सही रास्ते पर चलने का दावा करते हैं। और वे ही हैं जो पैसे से विधायकों को खरीदते हैं। कुछ लोगों को ईडी, CBI से डराया जाता है। और जब यह काम नहीं करता है, तो वे सत्ता हथियाने के लिए लोगों का ध्रुवीकरण करते हैं। उन्होंने कहा कि यहां जो BJP सरकार बनी है, वह अवैध है। उन्होंने हमारे विधायकों को चुरा लिया। इस दुनिया में अच्छे लोग और चोर हैं। यही कारण है कि आपके शब्दकोश में 'चोर' शब्द है। वे ऐसे लोगों के साथ सरकार चला रहे हैं और दावा करते हैं कि उन्होंने सिद्धांतों पर सरकार बनाई है।
चुनाव के वक्त ही PM मोदी, शिवराज को याद आते हैं संत रविदास: खरगे
खरगे ने कहा कि बीजेपी कह रही है कि वह सागर में संत रविदास मंदिर बनाएगी, लेकिन उसने 14 अगस्त, 2019 को दिल्ली में एक मंदिर को ध्वस्त कर दिया। उन्होंने कहा, 'पीएम मोदी केवल चुनाव के दौरान संत रविदास को याद करते हैं। वह नौ साल से प्रधानमंत्री हैं और (मुख्यमंत्री शिवराज सिंह) चौहान यहां 18 साल से शासन कर रहे हैं, फिर भी अब उन्हें रविदास मंदिर का निर्माण करना याद है। क्यों? क्योंकि चुनाव आ चुके हैं।' खरगे ने कहा कि उन्हें सिर्फ वोट चाहिए।
खरगे ने दोहराई प्रियंका की गारंटी
एआईसीसी प्रमुख खरगे ने कि मध्य प्रदेश का विकास केवल कांग्रेस के शासन में होगा, न कि बीजेपी के शासन में। खरगे ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की ओर से घोषित गारंटी को दोहराते हुए कहा, 'कृषि ऋण माफ किए जाएंगे, एलपीजी सिलेंडर की कीमत 500 रुपये होगी, महिलाओं को प्रति माह 1,500 रुपये का अनुदान मिलेगा। महिलाओं को खुश रहना चाहिए। आने वाले समय में इसे और बढ़ाया जाएगा। 100 यूनिट तक बिजली मुफ्त होगी और सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना बहाल की जाएगी।'
सीडब्ल्यूसी में 6 ओबीसी, पांच एससी सदस्य: खरगे
खरगे ने बताया कि उन्होंने एक ओबीसी युवक (पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल) को नवगठित कांग्रेस कार्य समिति में शामिल किया है। उन्होंने कहा कि पिछली सीडब्ल्यूसी में केवल एक ओबीसी सदस्य था, इस बार हमारे पास 6 सदस्य हैं। तीन एससी सदस्य थे, जिन्हें बढ़ाकर पांच कर दिया गया है। सोनिया गांधी और राहुल गांधी जो चाहते थे, मैंने उसे लागू किया है।
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…