राहुल गांधी को रावण के रूप में दिखाने पर भड़की कांग्रेस को कोर्ट से झटका, मानहानि का दायरपरिवाद हुआ खारिज
Updated on
21-10-2023 01:57 PM
जयपुर: बीजेपी के सोशल मीडिया हैंडल ट्विटर (एक्स) पर पिछले दिनों कांग्रेस नेता राहुल गांधी को रावण के रूप में दिया गया था। इस पर कांग्रेस नेताओं ने देशभर में बीजेपी आईटी सेल की इस हरकत का विरोध किया। प्रदेश कांग्रेस के महासचिव एडवोकेट जसवंत गुर्जर ने जयपुर महानगर मेट्रो कोर्ट में इस्तगासा दायर करके मानहानि के केस दर्ज कराया। गुर्जर ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और आईटी सेल के हैड अमित मालवीय के खिलाफ मानहानि का परिवाद दायर किया। शुक्रवार 20 अक्टूबर को जयपुर मेट्रो प्रथम की एमएम 11 कोर्ट ने इस परिवाद को खारिज कर दिया।
कोर्ट ने इस वजह से कर दिया खारिज
जयपुर मेट्रो प्रथम महानगर मजिस्ट्रेट कोर्ट संख्या 11 ने मामले की सुनवाई करते हुए कहा कि जिस व्यक्ति से जुड़ी कोई फोटो सोशल मीडिया पर लगाई गई हो। अगर उस पोस्ट से वह व्यक्ति व्यथित हुआ हो और कोर्ट में परिवाद लगाए तो प्रसंज्ञान लिया जा सकता है। अन्य व्यक्तियों की ओर से दायर किए गए परिवाद का कोई औचित्य नहीं है। कोर्ट ने टिप्पणी करते हुए कहा कि जिन व्यक्ति की मानहानि हुई। अगर वह व्यक्ति परिवाद दायर करे तो उस पर प्रसंज्ञान लिया जा सकता है। इस मामले में ऐसी परिस्थिति भी नहीं है कि जिन राहुल गांधी पर टिप्पणी की गई है, वह परिवाद पेश करने में असमर्थ हो। कोर्ट ने परिवादी को व्यथित नहीं माना और परिवाद को खारिज कर दिया।
परिवादी ने कांग्रेस पार्टी की मानहानि होना बताया
परिवादी एडवोकेट जसवंत गुर्जर ने अपने परिवाद में कहा था कि जो पोस्ट बीजेपी आईटी सेल द्वारा शेयर की गई। उस पोस्ट को सनातन धर्म के खिलाफ होना बताया क्योंकि पोस्ट में राहुल गांधी को रावण के रूप में दर्शाया गया और उनके सात मुंह दिखाए गए थे। राहुल गांधी को नए युग का रावण बताने पर परिवादी ने कहा कि इससे कांग्रेस पार्टी और उनकी स्वयं की मानहानि हुई है। कोर्ट ने इसे परिवादी जसवंत गुर्जर की व्यक्तिगत मानहानि नहीं मानते हुए परिवाद को खारिज किया।
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…