कांग्रेस ने रामगढ़ विधायक की जगह पति को दिया टिकट, पत्नी बोली- पार्टी ने यह ठीक नहीं किया
Updated on
24-10-2023 01:08 PM
राजस्थान: राजस्थान की रामगढ़ सीट से कांग्रेस विधायक शफिया खान की जगह उनके पति जुबैर खान को पार्टी ने टिकट दे दिया। कांग्रेस पार्टी के इस फैसले पर विधायक शफिया खान थोड़ी अपसेट हैं। शफिया ने कहा कि 'पार्टी ने मेरे साथ ये ठीक नहीं किया, लेकिन खुशी है कि एक बेहतर व्यक्ति को टिकट दिया है।' उन्होंने यह भी कहा कि महिलाओं को अपना हक पाने के लिए संघर्ष करना पड़ता है। बता दें, बीजेपी ने अभी तक रामगढ़ से अपने उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है।
शफिया ने 2018 में पार्टी के लिए जीती थी रामगढ़ सीट
शफिया खान के बयान में उनका दर्द साफ झलक रहा है। वह रामगढ़ में चुनाव को लेकर तैयारियों में जुटी थीं। उन्हें उम्मीद थी कि पार्टी उन्हें टिकट देगी। हालांकि पार्टी ने उनकी जगह उनके पति जुबैर खान को रामगढ़ सीट से प्रत्याशी घोषित कर दिया। कांग्रेस को रामगढ़ में दो बार हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद कांग्रेस ने 2018 में जुबैर पर शफिया को तरजीह दी थी। वह उम्मीदों पर खरी उतरीं और सीट हासिल कर लीं।
हालांकि जुबैर एक अनुभवी हैं। उन्होंने 1990, 1993 और 2003 में इस सीट का प्रतिनिधित्व किया था। इसके बाद के दो चुनाव 2008 और 2013 के चुनाव में रामगढ़ में जुबैर को हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद 2018 में पार्टी ने जुबैर की जगह शफिया पर दांव लगाया था।
एक परिवार को 2 टिकट देना अनुचित: जुबैर खान
जुबैर खान एआईसीसी के पूर्व सचिव और उत्तर प्रदेश के प्रभारी रहे हैं। वह अब मेवात विकास बोर्ड के अध्यक्ष हैं। क्या शफिया को पार्टी कहीं और से टिकट दे सकती है? इस पर जुबैर ने कहा कि, 'मुझे नहीं लगता कि दो टिकट मांगना उचित है क्योंकि ऐसे भी लोग हैं, जिन्होंने पार्टी के लिए कड़ी मेहनत की है। उन्हें भी मौका मिलना चाहिए।'
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…