कांग्रेस ने बीजेपी को घेरने के लिए बनाया 5 दिन का स्पेशल प्लान, 86 विधानसभा क्षेत्रों से होगा मोदी और शेखावत पर सीधा अटैक
Updated on
18-09-2023 01:33 PM
जयपुर: चुनावी राज्य राजस्थान में पिछले 15 दिन से भारतीय जनता पार्टी परिवर्तन संकल्प यात्राओं में जुटी है। नेता, कार्यकर्ता और भावी उम्मीदवार इन यात्राओं में बढ़-चढ़कर शामिल हो रहे हैं। कांग्रेस को सत्ता से उखाड़ फेंकने की विपक्ष की इन कोशिशों के जवाब में अब सत्ताधारी पार्टी भी एक्शन में आने वाली है। राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में बीजेपी के सामने कांग्रेस पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ईआरसीपी) को बड़ा मुद्दा बनाने जा रही है। इसी मुद्दे पर कांग्रेस 13 जिलों की 86 विधानसभा सीटों पर बीजेपी को घेरने की तैयारी कर रही है। यह जन आशीर्वाद यात्रा 25 सितंबर से शुरू होगी और पांच दिन चलेगी।
पीएम मोदी और जलशक्ति मंत्री पर सीधा अटैक
राजस्थान चुनाव में बीजेपी ने किसी स्थानीय चेहरे को आगे नहीं किया है। पूरा चुनाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय नेताओं को आगे रखकर लड़ा जाने वाला है। बीजेपी की इस रणनीति के तहत ही अब कांग्रेस भी सीधे पीएम मोदी और केंद्रीय मंत्री पर निशाना साधेगी। जन आशीर्वाद यात्रा में कांग्रेस ईआरसीपी का मुद्दा उठाएगी। इसके जरिए पीएम मोदी और जल शक्ति मंत्री शेखावत को कटघरे में खड़ा कर 86 विधानसभा क्षेत्रों में समर्थन बंटोरने की कोशिश करेगी।
गहलोत की अगुवाई और फिर वही दांव
कांग्रेस की यह यात्रा दौसा या जयपुर से रवाना होगी। इसकी अगुवाई मुख्यमंत्री अशोक गहलोत करेंगे। बता दें कि ईआरसीपी के मुद्दे पर गहलोत पहले से ही पीएम मोदी और गजेंद्र सिंह को कटघरे में खड़ा करते रहे हैं। यहां भी वो यही दांव खेलेंगे। इसके जरिए वो पूर्वी राजस्थान के मतदाओं को बीजेपी की कथनी और करनी में फर्क होने की दलील देंगे। साथ ही पूर्व की तरह इस प्रोजेक्ट को अपने दम पर पूरा करने की घोषणा भी करेंगे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पहले कह चुके हैं कि 'ईआरसीपी पिछली सरकार ने बनाई थी। लेकिन उसको राष्ट्रीय परियोजना घोषित नहीं किया। ये वो ही कर सकती है। लेकिन हमारी जिद है कि अगर वह नहीं करेंगे तो हम ईआरसीपी बनाकर दिखाएंगे।'
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…