Select Date:

लाहौर पहुंचे कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने की पाकिस्तानियों की तारीफ, मोदी सरकार पर साधा निशाना, बताई सबसे बड़ी गलती

Updated on 12-02-2024 02:28 PM
लाहौर: पाकिस्तान में चुनाव के बाद अभी तक कोई भी सरकार नहीं बनी है। पाकिस्तान में नया पीएम कौन होगा यह एक बड़ा सवाल है। इस बीच पूर्व भारतीय राजनयिक और कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने पाकिस्तान के लोगों की जमकर तारीफ की है। पाकिस्तानी अखबार डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने पाकिस्तान के लोगों को भारत के लिए सबसे बड़ी संपत्ति बताया। इसके अलावा उन्होंने मोदी सरकार पर निशाना साधा। रिपोर्ट के मुताबिक अय्यर ने पाकिस्तान में फैज फेस्टिवल में भारत-पाक मामलों पर आयोजित एक कार्यक्रम में यह बातें कहीं।

कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी किसी भी मामले पर ज्यादा प्रतिक्रिया देते हैं। डॉन के मुताबिक उन्होंने कहा, 'मेरे अनुभव से पाकिस्तानी ऐसे लोग हैं जो शायद दूसरे पक्ष पर जरूरत से ज्यादा प्रतिक्रिया देते हैं। अगर हम मित्रतापूर्ण हैं, तो वे ज्यादा मित्रतापूर्ण रहेंगे। अगर हम शत्रुतापूर्ण हो जाते हैं तो वे और भी ज्यादा शत्रुतापूर्ण प्रतिक्रिया देते हैं।' अपने अनुभवों का जिक्र करते हुए अय्यर ने पाकिस्तान में गर्मजोशी से होने वाले स्वागत को याद किया।

पाकिस्तानियों की तारीफ

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के अलावा वह किसी ऐसे देश में नहीं गए जहां उनका इतनी खुली बाहों से स्वागत हुआ हो। उन्होंने कहा कि जब वह कराची में महावाणिज्य दूत के रूप में थे तो हर कोई उनकी और उनकी पत्नी के देखभाल कर रहा था। इससे जुड़ी कई घटनाओं के बारे में उन्होंने अपनी किताब में जिक्र किया है। अय्यर ने कहा कि सद्भावना की जरूरत थी, लेकिन पहली नरेंद्र मोदी सरकार के गठन के बाद से पिछले 10 वर्षों में सद्भावना की जगह कुछ उल्टा हुआ।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.