राजस्थान में 25 विधायकों के टिकट काट सकती है कांग्रेस, बीजेपी के 'बागियों' पर भी बड़ा फैसला
Updated on
19-10-2023 01:24 PM
जयपुर: राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों की लिस्ट जारी नहीं हो सकी। बुधवार तक उम्मीद की जा रही थी कि पार्टी की ओर से प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी की जा सकती है। हालांकि ऐसा नहीं हो सका। अभी जो जानकारी निकलकर सामने आ रही है, उसके मुताबिक, कांग्रेस राज्य में करीब 20-25 विधायकों के टिकट काट सकती है। पार्टी नेताओं का कहना है कि यह फैसला पार्टी की ओर से कराए गए आंतरिक सर्वेक्षण की रिपोर्ट के आधार पर लिया गया है। कांग्रेस का मानना है कि 20 से 25 नए चेहरों को टिकट देने से पार्टी की स्थिति मजबूत होगी और वह आगामी चुनाव में बहुमत से जीतेगी।
एंटी-इनकंबेंसी होने पर विधायकों का कट सकता है टिकट: डोटासरा
पार्टी के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि जिन विधायकों के खिलाफ एंटी-इनकंबेंसी है, उन्हें बदला जा सकता है। उन्होंने कहा कि यह प्रक्रिया पारदर्शी है। यह फैसला उम्मीदवारों के प्रदर्शन के आधार पर और आंतरिक सर्वे की रिपोर्ट के बाद लिया गया है। डोटासरा ने कहा कि कांग्रेस की जनकल्याणकारी योजनाओं और गरीबों और किसानों के लिए किए गए कामों के कारण पार्टी 200 सदस्यों वाली विधानसभा में बहुमत से जीत हासिल करेगी।
बीजेपी में 'नाराजगी' का लाभ उठा सकती है कांग्रेस: डोटासरा
उन्होंने कहा कि 2018 के बाद से कांग्रेस ने उन 13 निर्दलीयों, 6 बसपा विधायकों और दो वामपंथी दलों और भारतीय ट्राइबल पार्टी के विधायकों को पार्टी में शामिल किया है, या गहलोत सरकार को समर्थन दिया है, जिन्होंने 20 फीसदी से अधिक मत प्राप्त किए थे। डोटासरा ने कहा कि बीजेपी में 'नाराजगी' का लाभ कांग्रेस उठा सकती है। हालांकि कांग्रेस पार्टी बीजेपी छोड़कर आने वाले सभी नेताओं को शामिल करने के पक्ष में नहीं है।
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…