Select Date:

ईरान में स्टूडेंट्स के खिलाफ साजिश:सरकार विरोधी प्रदर्शन के 24 घंटे पहले 1200 छात्र बीमार, पानी में जहर मिलाने का आरोप

Updated on 08-12-2022 06:20 PM

ईरान में सरकार विरोधी प्रदर्शन के ठीक एक दिन पहले देश की सबसे बड़ी यूनिवर्सिटी के करीब 1200 स्टूडेंट्स गंभीर रूप से बीमार हो गए हैं। खास बात यह है कि बीमार हुए सभी छात्रों को एक जैसी ही परेशानियां हैं। इनमें उल्टी, जबरदस्त बॉडी पेन और दिमागी दिक्कत शामिल है।

नेशनल स्टूडेंट यूनियन के मुताबिक, खाराजामी और अर्क यूनवर्सिटी के सभी स्टूडेंट्स इस वक्त हॉस्पिटल में एडमिट हैं। यूनियन का आरोप है कि इन स्टूडेंट्स के हॉस्टल के पानी में जहर मिलाया गया और यह साजिश सरकार और उसकी एजेंसियों ने विरोध प्रदर्शन रोकने के लिए की है।

सरकार की सफाई

  • स्टूडेंट यूनियन का आरोप है कि हॉस्टल के वॉटर सप्लाई सोर्स में जहर मिलाया गया है। इस आरोप के बाद सरकारी अफसरों ने कहा- हम ये मानते हैं कि स्टूडेंट्स बीमार हुए हैं। इसकी वजह खराब पानी है। पानी में बैक्टीरिया पनपे और इसको पीने से स्टूडेंट्स बीमार हुए।
  • खास बात यह है कि मंगलवार को भी तेहरान की दो यूनवर्सिटीज में बिल्कुल इसी तरह की घटना हुई थी। तब तेहरान की अल जाहरा और इश्फहान यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी के स्टूडेंट्स इसी तरह से बीमार हुए थे। माना जा रहा है कि खराब पानी ऑफिशियल कैंटीन से सप्लाई किया जा रहा था।
  • एक टेलिग्राम चैनल पर यूनियन ने कहा- हमने इश्फहान यूनिवर्सिटी की घटना के बारे में प्रशासन को जानकारी दे दी थी। इसमें कोई दो राय नहीं कि स्टूडेंट मास फूड प्वॉयजनिंग का शिकार हुए हैं।
  • क्लीनिक्स में मेडिसन भी नहीं
    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हालात इस कदर खराब हो गए हैं कि यूनिवर्सिटी के क्लीनिक्स में डी-हायड्रेशन की दवाइयां तक खत्म हो गई हैं। लिहाजा, शक जताया जा रहा है कि यह सब एक प्लानिंग के तहत किया गया है ताकि स्टूडेंट्स हिजाब और सरकार विरोधी प्रदर्शनों में हिस्सा न ले सकें। स्टूडेंट्स यूनियन का आरोप है कि मॉरेलिटी पुलिसिंग खत्म करने की अफवाहें सरकार इसलिए फैला रही है ताकि छात्रों के बीच गलतफहमी पैदा की जा सके।

    इस बीच, सियासी तौर पर भी एक बड़ा डेवलपमेंट हुआ। ईरान के पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद खट्टामी ने हिजाब और सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों को समर्थन देने का ऐलान किया है। 79 साल के खट्टामी 1997 और 2005 में राष्ट्रपति रह चुके हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार आम लोगों के हक छीन रही है और जो इसका विरोध कर रहे हैं उन्हें सजा दी जा रही है। ये देश के लिए बेहद खतरनाक है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 July 2026
तेल अवीव: इजराइल अब अपनी आयरन डोम एयर डिफेंस सिस्टम से लॉन्च होने वाली तामिर इंटरसेप्टर मिसाइलों का भारत में प्रोडक्शन करने की योजना बना रहा है। इन मिसाइलों को…
 21 July 2026
काठमांडू, नेपाल सरकार ने एक रुपए के सिक्के से विवादित राष्ट्रीय नक्शा हटाने का प्रस्ताव खारिज कर दिया है। इस नक्शे में भारत के लिपुलेख, कालापानी और लिम्पियाधुरा को नेपाल का…
 21 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री इशाक डार ने सोमवार को कनाडा की विदेश मंत्री अनीदा आनंद के साथ एक संयुक्त प्रेस ब्रीफिंग में सिंधु जल समझौते और कश्मीर का मुद्दा उठाया।…
 21 July 2026
ढाका: बांग्लादेश के सीनियर पत्रकार सैदुर रहमान को भारत में बांग्लादेश हाई कमीशन में मिनिस्टर (प्रेस) अपॉइंट किया गया है। डेली इत्तेफाक अखबार में पॉलिटिकल और इलेक्शन अफेयर्स एडिटर सैदुर…
 20 July 2026
ओआगाडोगू: पश्चिम अफ्रीकी देश बुर्किना फासो के राष्ट्रपति इब्राहिम ट्राओरे ने देश के कट्टरपंथियों को कड़ा संदेश देते हुए साफ कहा है कि उनके देश में कभी भी शरिया कानून…
 20 July 2026
इस्लामाबाद/काबुल: अफगानिस्तान से दुश्मनी पाकिस्तान को बहुत महंगी साबित हो रही है। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट का कहना है कि अफगानिस्तान से तनाव के चलते पाकिस्तान बड़ा आर्थिक झटका दिया है।…
 20 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर का रोना रोते हुए संयुक्त राष्ट्र और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से गुहार लगाई है। इस्लामाबाद ने कश्मीर विवाद को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के…
 20 July 2026
इस्लामाबाद: भारतीय सेना ने आरकार 'इंटीग्रेटेड बैटल ग्रुप्स' (IBGs) के पहले बैच को ऑपरेशनल करने की घोषणा कर दी है। इसके बाद से ही पाकिस्तान के एक्सपर्ट्स लगातार इससे होने…
 18 July 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी आर्मी ईरान पर बहुत बड़े पैमाने पर हवाई हमले कर सकता है। इसके लिए अमेरिका के दर्जनों और हवाई ईंधन भरने वाले विमान इजरायल भेजने की तैयारी हो…
Advt.