सपा ने टिप्पणी करने से किया इन्कार
इस बीच, समाजवादी पार्टी की ओर से बताया गया कि मनीष जगन पार्टी के नेता हैं। समाजवादी पार्टी का ट्विटर हैंडल सोशल मीडिया की स्पेशलिस्ट की टीम चलाती है। जहां तक ऋचा सिंह की तरफ से दर्ज कराए मुकदमे का सवाल है तो ये एक कानूनी पहलू है। इस संबंध में समाजवादी पार्टी को कोई टिप्पणी नहीं करनी है। आपको बता दें कि ऋचा सिंह को इसी साल शुरुआत में अनुशासनहीनता के आरोप में सपा से निकाल दिया गया था। ऋचा सिंह सपा के टिकट पर प्रयागराज की शहर पश्चिमी सीट से पूर्व कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह के खिलाफ विधानसभा चुनाव लड़ चुकी हैं।
