Select Date:

नए वेरिएंट के साथ कोरोना वायरस ने फिर दी दस्तक, कई गुना बढ़े मामले, नया स्ट्रेन कितना खतरनाक

Updated on 07-08-2023 02:02 PM
लंदन : पूरी दुनिया के लिए कोरोना वायरस कई भयानक और बुरी यादों का नाम है। अब काफी हद तक दुनिया इसके प्रभाव से बाहर आ चुकी है। लेकिन वायरस हमारे बीच अभी भी मौजूद है। नई रिपोर्ट्स बता रही हैं कि कोविड-19 के एक नए वेरिएंट ने हमारे बीच जगह बना ली है। विशेषज्ञों ने इस वेरिएंट को एरिस (Eris) नाम दिया है जो ओमीक्रोन स्ट्रेन का ही एक वेरिएंट है। ब्रिटेन में एरिस वेरिएंट इतनी तेजी से फैल रहा है कि सात में से एक संक्रमित को इसकी चपेट में माना जा रहा है।

डेलीस्टार की खबर के अनुसार, 1 जुलाई को प्रत्येक 1,00,000 लोगों में से 3.3 को कोविड था लेकिन 29 जुलाई को यह बढ़कर 7.2 लोगों तक पहुंच गया। माना जा रहा है कि नया स्ट्रेन ही इसके लिए जिम्मेदार है। एरिस मई की शुरुआत में सामने आया था जिसके तुरंत बाद वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन ने इसे अपनी वॉच लिस्ट में शामिल कर लिया। फिलहाल कोरोना के इस नए वेरिएंट को 'चिंताजनक' नहीं माना जा रहा है।

फिलहाल हालात काबू में

ब्रिटिश हेल्थ सिक्योरिटी एजेंसी में वैक्सिनेशन हेथ डॉ मैरी रामसे ने कहा, 'हम इस हफ्ते की रिपोर्ट में कोविड-19 मामलों में वृद्धि देख रहे हैं।' उन्होंने कहा, 'हमने ज्यादातर आयु समूहों में, खासकर बुजुर्गों में, अस्पताल में भर्ती होने वाले मामलों में बढ़ोतरी देखी है। हालांकि इसका स्तर अभी भी बेहद कम है और हम वर्तमान में आईसीयू में भर्ती होने वाले मामलों में वृद्धि नहीं देख रहे हैं।' उन्होंने कहा कि हम इन आंकड़ों पर बारीकी से नजर रख रहे हैं।

क्या हैं एरिस के लक्षण?

ज़ो (Zoe) हेल्थ स्टडी के अनुसार, इस वेरिएंट के मुख्य लक्षण ओमीक्रोन के समान हैं। जैसे गगले में खराश, नाक बहना, बंद नाक, छींक आना, सूखी खांसी, सिरदर्द, कफ वाली खांसी, मांसपेशियों में दर्द और गंध आने की क्षमता का प्रभावित होना। हालांकि सांस लेने में तकलीफ, महक न आना और बुखार अब मुख्य लक्षण नहीं हैं। मेलऑनलाइन से बात करते हुए, वारविक यूनिवर्सिटी के वायरोलॉजिस्ट प्रोफेसर लॉरेंस यंग ने कहा कि मामलों में वृद्धि हाल के भयावह मौसम के कारण हो सकती है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 July 2026
वॉशिंगटन: डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि चीन ईरान को मिसाइलों की सप्लाई कर रहा है और पाकिस्तान इसमें मदद कर रहा है ये बात उनके लिए 'हैरान करने वाला…
 30 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सेना ने कब्जे वाले कश्मीर की धरती खून से लाल कर दी है। असीम मुनीर के आदेश पर प्रदर्शनकारियों पर भयानक गोलीबारी की गई है। प्रदर्शन करने…
 30 July 2026
वॉशिंगटन: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की इस हफ्ते अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात हुई है। इस मुलाकात में उन्होंने ईरान के मामले में हर विकल्प खुला रखने यानी सैन्य…
 30 July 2026
वॉशिंटगन: दूसरे विश्वयुद्ध के बाद से बने लगभग हर संवेदनशील रेडिएशन डिटेक्टर के लिए ऐसे स्टील का इस्तेमाल किया जाता है जो पहले परमाणु परीक्षण से पहले डूबे जहाजों से…
 30 July 2026
सिंगापुर: सिंगापुर के पूर्व राजनयिक किशोर महबूबानी ने कहा है कि भारत ने हालिया दशकों में, अपनी आजादी के बाद से काफी तरक्की की है। उन्होंने कहा कि चीन की…
 30 July 2026
मास्‍को: यूक्रेन से जंग के बीच रूस दुनिया के सबसे बड़े और सबसे ज्‍यादा हथियारों से लैस युद्धपोत Admiral Nakhimov पर 3 Ka-31 एयरबॉर्न अर्ली वार्निंग हेलिकॉप्‍टर तैनात कर सकता…
 28 July 2026
टोक्यो: जापान में 7.1 की तीव्रता से भूकंप के झटके महसूस किए गये हैं जिसके बाद सुनामी का अलर्ट जारी कर दिया गया है। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने बताया…
 28 July 2026
काठमांडू: नेपाल ने भारत से अनुरोध किया है कि वह नेपाली नागरिकों के बॉयोमेट्रिक राष्ट्रीय पहचान पत्र (Natioanl Identity Card) को यात्रा दस्तावेज के रूप में मान्यता दे। राजनयिक चैनलों…
 28 July 2026
तेहरान: होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमले का ईरान का दांव कामयाब होता दिख रहा है। पिछले तीन दिनों के मैरीटाइम डेटा से पता चलता है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से…
Advt.