किस करते पकड़े गए कपल को सबके सामने मारे 21 कोड़े, मुस्लिम देश में मिली दिल दहलाने वाली सजा
Updated on
08-06-2023 06:55 PM
जकार्ता: इंडोनेशिया जहां पर युवाओं के लिए काफी सख्त नियम हैं, वहां से एक बार फिर परेशान करने वाली खबर आ रही है। यहां पर 23 साल की रो और 24 साल के एम को सबके सामने कोड़ों से मारने की बेदर्द सजा दी गई है। इनका गुनाह सिर्फ इतना है कि ये कपल एक कार में जो कि पार्किंग में थी, एक दूसरे को किस कर रहे थे। अथॉरिटीज ने इन्हें देख लिया और फिर इन्हें यह सख्त सजा दी गई। इंडोनेशिया में अविवाहित युवाओं को किस और सेक्स करने पर इस तरह की कड़ी सजा का नियम है।
कोड़ों से बेहोश हुईं लड़की
दोनों को 21-21 कोड़े सबके सामने मारे गए हैं। सिंडो न्यूज के मुताबिक सुमात्रा द्वीप पर बस्टनुल सलातिन परिसर में जिस समय इन्हें कोड़े मारे जा रहे थे, आसपास के लोग इन्हें देख रहे थे। भयावह रूप से, दिल दहलाने वाली सजा सार्वजनिक रूप से दी गई। पिटाई के दौरान तो दर्द से चिखती महिला फर्श पर गिर गई और बेहोश हो गई। घटनास्थल की जो तस्वीरें आई हैं, उनमें पुलिस अधिकारी उन पर्यवेक्षकों से बात कर रहे हैं जो इस पूरे वाकये की तस्वीर खींच रहे होते हैं। पुलिस ऑफिसर्स इनसे माइक्रोफोन के जरिये बात करते हुए नजर आ रहे हैं।
पहले मारे जाने थे 25 कोड़े महिला और पुरुष को भी अलग-अलग एक कमरे में ले जाते हुए देखा गया। यहां पर इन्हें सबके सामने कोड़ों से मारा गया। पहले इस कपल को 25 कोड़े मारे जाने थे लेकिन 21 के बाद इन्हें छोड़ दिया गया। बांदा आचे प्रांत के प्रॉसिक्यूटर ऑफिस की तरफ से कहा गया है कि दोनों ने जिनायत कानून (इस्लामिक आपराधिक कानून) से जुड़े 2014 के आचे कानून के 6 के अनुच्छेद 25 पैराग्राफ (1) का उल्लंघन किया जो कर्तव्यनिष्ठा के काम से जुड़ा है। डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबबक इस कपल को सुमात्रा के बांदा एसेह शहर के उले ली हार्बर एरिया में देखा गया था।
90 फीसदी मुसलमान एक पुलिस अधिकारी ने गाड़ी की जांच करने जाने से पहले एक कार को हरकत करते हुए देखा और पास जाने पर इसमें उन्हें एक कपल किस करता हुआ नजर आया। रो को आचे बेसर में ल्होकंगा जेल में हिरासत में लिया गया, जबकि एम को काझू हिरासत केंद्र में हिरासत में रखा गया। इंडोनेशिया मुख्य रूप से मुस्लिम देश है, जहां 90% आबादी इस्लाम को मानती है।
बीजिंग: चीन पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही भारतीय विमानों को लेकर प्रोपेगैंडा फैला रहा है। चीनी मीडिया पिछले एक सवा साल से लगातार अपने रक्षा उपकरणों जैसे…
इस्लामाबाद: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए कहा है कि कश्मीर मुद्दे से जुड़े किसी विवाद पर बात होगी तो वह पाकिस्तान के…
लंदन: स्वीडन की एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने दिल्ली में मजबूती से विरोध प्रदर्शन करने के लिए भारतीय छात्रों की तारीफ की है। लंदन के ट्रैफलगर स्क्वायर पर एसएफआई की रैली…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (PoK) पिछले 1 महीने से ज्यादा समय से उबल रहा है। इलाके में पाकिस्तानी शासन के शोषण और दमन के खिलाफ बड़े पैमाने पर…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में मौलाना फजलुर रहमान के विरोध से घबराई पाकिस्तानी सेना भारत के दुश्मन आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से खुलेआम हाथ मिला रही है। हाल ही में राजधानी इस्लामाबाद में…
न्यूयॉर्क: सिंधु जल संधि पर दुनिया में ढिंढोरा पीटने वाले पाकिस्तान को भारत ने दुनिया के सबसे बड़े मंच संयुक्त राष्ट्र से दो टूक जवाब दिया है। यूएन में भारत…