सलमान खान फायरिंग केस में अनमोल बिश्नोई के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया गैर-जमानती वारंट, एक और आरोपी पर कसा शिकंजा
Updated on
27-07-2024 01:39 PM
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के बांद्रा स्थित आवास के बाहर गोलीबारी की घटना मामले में एक नया अपडेट आया है। इस केस के सिलसिले में मुंबई की एक विशेष अदालत ने एक फैसला सुनाया है। उन्होंने जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई के खिलाफ शुक्रवार 26 जुलाई को गैर-जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) जारी किया। बिश्नोई गिरोह के कथित सदस्य रोहित गोदारा के खिलाफ भी वारंट जारी किया गया है।
एक्टर के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर 14 अप्रैल को हुई गोलीबारी की इस घटना के संबंध में इस महीने की शुरुआत में मुंबई पुलिस की ओर से दाखिल चार्जशीट में लॉरेंस बिश्नोई के साथ गोदारा और अनमोल को फरार आरोपी बताया गया है। लॉरेंस बिश्नोई फिलहाल अहमदाबाद के साबरमती केंद्रीय कारागार में बंद है। पुलिस के मुताबिक अनमोल और गोदारा कनाडा में हैं।
सलमान खान केस में दो के खिलाफ गैर जमानती वारंट
अभियोजन पक्ष की अर्जी स्वीकार करते हुए महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) मामलों के विशेष न्यायाधीश बीडी शेल्के ने अनमोल और गोदारा के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया। इस मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। विक्की गुप्ता और सागर पाल ने कथित तौर पर 14 अप्रैल को तड़के सलमान के आवास गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर गोलीबारी की थी।
सलमान खान फायरिंग केस में एक की हुई थी मौत
सोनू कुमार बिश्नोई, मोहम्मद रफीक चौधरी और हरपाल सिंह के साथ ये दोनों फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं। इस मामले में एक अन्य आरोपी अनुज कुमार थापन ने कथित तौर पर पुलिस हिरासत में आत्महत्या कर ली थी। 1735 पन्नों की चार्जशीट में पुलिस ने ये भी बताया था कि शूटर्स को अनमोल बिश्नोई ने 9 मिनट का भाषण भी दिया था। उसमें उन्हें बताया था कि कब और क्या करना है।
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…